गुजरात के समुद्री तट पर बड़ा हादसा, दो मालवाहक जहाजों में हुई जोरदार टक्कर
अहमदाबाद। गुजरात के कांडला तट के समीप दो मालवाहक जहाजों के बीच हुई टक्कर के बाद भारतीय तटरक्षक बल ने त्वरित और सराहनीय बचाव अभियान चलाते हुए एक जहाज से चालक दल के 21 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह हादसा मर्चेंट वेसल 'एमवी केमैक्स एम्परर' और 'एमवी ट्रू मैरिनर' के बीच हुआ।
जहाजों की टक्कर और तटरक्षक बल का रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही भारतीय तटरक्षक बल ने फौरन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। 'एमवी केमैक्स एम्परर' पर कुल 24 सदस्य सवार थे, जिनमें से 21 सदस्यों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि शेष 3 सदस्य जहाज के आवश्यक संचालन में मदद के लिए अभी भी बोर्ड पर मौजूद हैं। जहाजों और चालक दल की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
मुंबई तट के पास अवैध डीजल तस्करी का पर्दाफाश
एक अन्य बड़ी कार्रवाई में, भारतीय तटरक्षक बल ने महाराष्ट्र के मुंबई तट के पास एक संदिग्ध नौका को धर दबोचा और अवैध डीजल तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया। खुफिया इनपुट के आधार पर तटरक्षक बल ने अपने एडवांस्ड ऑफशोर गश्ती पोत को मौके पर रवाना किया और रात के वक्त संदिग्ध पोत की घेराबंदी कर छापेमारी की।
इस तलाशी के दौरान पोत से अवैध शराब और लगभग 10 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी बरामद की गई। नौका पर सवार 6 क्रू मेंबर्स को हिरासत में लेकर मुंबई हार्बर लाया गया है, जहां आगे की कानूनी और संयुक्त जांच शुरू कर दी गई है।
चोरी के 2 मामलों में उज्जैन पुलिस का बड़ा एक्शन, सोने के हार समेत वाहन बरामद
मोहम्मद नबील को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, मदरसे में रहता था सबसे अलग-थलग
ब्रिक्स घोषणापत्र पर सहमति के बाद राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, भारत के नेतृत्व की सराहना
रतलाम में तेंदुए की मौत से सनसनी, ग्रामीणों के पीछे दौड़ने का वीडियो वायरल; पैरों में बंधी थी रस्सी
पेपर लीक से मचा हंगामा, छात्रों के समर्थन में आए दीपके, सरकार से मांगा इस्तीफा
करंट लगने से गई कंप्यूटर ऑपरेटर की जान, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों का चक्काजाम
MP के मेधावी छात्रों के लिए खुशखबरी, 16 सितंबर को सीएम मोहन यादव बांटेंगे 7500 से ज्यादा स्कूटी
उज्जैन के गणेश मंदिर में उल्टा स्वास्तिक बनाने का राज, मन्नत पूरी होने से जुड़ी है खास मान्यता
MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, उज्जैन-ग्वालियर समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी