मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
भोपाल : मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्यवाहियां की जा रही हैं। इसी कार्यवाही के दौरान पुलिस टीमों ने विगत 07 दिनों में विभिन्न जिलों में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 1 करोड़ 38 लाख रुपए से अधिक के मादक पदार्थ, वाहन, नकदी एवं अन्य सामग्री जप्त की है। कई अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही भी की गई।
रीवा
थाना सिविल लाइन पुलिस ने 749 शीशी कोडीन युक्त कफ सिरप (कीमत 1 लाख 50 हजार 549 रुपए) तथा तस्करी में प्रयुक्त बलेनो वाहन (कीमत लगभग 7 लाख रुपए ) सहित लगभग 8 लाख 50 हजार 549 रुपए की संपत्ति जब्त की है।
वहीं थाना बिछिया पुलिस ने 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर 28.930 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमत 4 लाख 20 हजार), परिवहन में प्रयुक्त कार (20 लाख रुपए), 08 मोबाइल (80 हजार रुपए) एवं नग़द 73 हजार 50 रुपए जब्त किए है। इस प्रकार दोनों कार्यवाही में पुलिस ने लगभग 34 लाख 23 हजार 599 रुपए की संपत्ति जब्त की है।
राजगढ़
जीरापुर पुलिस ने “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत 298 ग्राम स्मैक एवं 5.496 किलोग्राम कैमिकल पाउडर (टांका) जप्त कर लगभग 35 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है।
नीमच
थाना नीमच पुलिस ने 150 ग्राम एमडी (कीमत 15 लाख रुपए) एवं 06 किलोग्राम पीसा हुआ डोडाचुरा (कीमत 90 हजार रुपए) जप्त कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त 01 पल्सर मोटरसाइकिल भी जप्त की है।
वहीं थाना रतनगढ़ एवं चौकी सरवानिया महाराज पुलिस ने लगभग 23 लाख रुपए का 153 किलो 500 ग्राम अवैध डोडाचुरा जप्त कर 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
बालाघाट
पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया।आरोपियों के कब्जे से 23.140 किलोग्राम गांजा, तस्करी में प्रयुक्त वाहन, 02 बाइक, 10 मोबाइल सहित लगभग 12 लाख 30 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है।
मंदसौर
थाना नारायणगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय तस्कर के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी की महिन्द्रा कार से 156.5 किलोग्राम डोडाचुरा जप्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 34 हजार 750 रुपए है। वहीं थाना पिपलियामंडी पुलिस ने 01 अंतर्राज्यीय तस्कर को 20.720 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा (कीमत 41 हजार रुपए) सहित गिरफ्तार किया।
इसी प्रकार एक अन्य कार्यवाही में थाना नाहरगढ पुलिस ने 500 ग्राम एम.डी., 05 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा एवं एक्सेस सुजुकी स्कुटर सहित लगभग 10 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है। इस प्रकार तीनों कार्यवाही में पुलिस ने लगभग 12 लाख 75 हजार 750 रुपए की संपत्ति जब्त की है।
शिवपुरी
थाना देहात पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 20.45 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लगभग 4 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है।
शहडोल
जैतपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 04 किलो 28 ग्राम गांजा के साथ 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत 31 हजार रुपए है।
बैतूल
कोतवाली पुलिस ने नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए 30 हजार रुपए कीमत की ब्राउन शुगर जप्त कर 02 तस्करों को गिरफ्तार किया।
उज्जैन
थाना नीलगंगा पुलिस ने 25 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 50 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की।
वही थाना बिरलाग्राम पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 किलो 221 ग्राम अवैध गांजा, जिसकी कीमत लगभग 15 हजार रुपए है।
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि नशे से दूर रहें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
बिहार में महिलाओं के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्किल इंस्टीट्यूट, 19 ट्रेड में मिलेगी ट्रेनिंग
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
PM मोदी को पत्र लिखने के बाद बोले अन्ना हजारे, 'सिर्फ इस्तीफे से समाधान नहीं'
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
15 हजार क्लर्कों के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार ने बेसिक पे बढ़ाने का आदेश जारी