प्रेमी ने हत्या कर गंगा में फेंका शव
रायबरेली । फतेहपुर पुलिस की सूचना पर जिले की सरेनी पुलिस ने गेगासों गंगा नदी से एक युवती का शव बरामद किया है। बताया जा रहा 11 दिन पहले प्रेमी ने हत्या करके शव को गंगा नदी में फेंका था। पुलिस ने शव को फतेहपुर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार बीती 26 सितंबर को फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली 17 वर्षीय युवती के साथ उसके प्रेमी और दोस्तों ने मिलकर रेप किया। जब वह घर जाने की जिद करने लगी तो तीनों ने मिलकर उसे मार दिया। फिर उसकी लाश को बोरे में भरकर गंगा नदी में फेंक दिया। बोरे में बड़े-बड़े पत्थर भी पड़े थे, जिससे शव पानी में उतरा ना सके। आरोपियों की निशानदेही पर 11 दिन बाद शव को सरेनी पुलिस ने गेगासों में गंगा नदी से बरामद कर फतेहपुर पुलिस को सौंप दिया है।
विधानसभा में विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन, इंदौर दूषित पानी पर चर्चा की मांग
सबरीमाला में महिलाओं के साथ भेदभाव मामले में नौ जजों की पीठ गठित
पूनम पांडे ने क्रिकेटर्स और एक्टर्स को लेकर दिया विवादित बयान
अपने 3 बच्चों की हत्या कर 18 साल बाद जेल से छूटा, बहन की हत्या की और फिर खुद कर ली आत्महत्या
पुलिस कस्टडी में मौत का मामला, थाना प्रभारी सहित 2 आरक्षक निलंबित, परिजनों ने किया चक्काजाम
दबिश के दौरान दर्दनाक हादसा, दरोगा की मौत
कफ सिरप कांड में बड़ा खुलासा, सपा नेता अमित पर बोगस फर्मों का जाल बिछाने का आरोप