मुंबई की तरह पुणे में भी हुआ एक हादसा
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड़ इलाके में गुरुवार को तेज हवा और तूफान के कारण सड़क किनारे लगा एक होर्डिंग वहीं खड़ी एक मिनी ट्रक पर गिर गया। मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक विशाल होर्डिंग गिरने के कुछ दिनों बाद हुई इस घटना में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। वहीं, घाटकोपर वाली घटना में 16 लोगों की मौत हो गई और 75 अन्य घायल हो गए।
पिंपरी चिंचवड़ पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "मोशी इलाके में जय गणेश साम्राज्य चौक पर सड़क के किनारे लगा 30 x 30 फीट का एक होर्डिंग शाम 4.30 बजे के आसपास गिर गया। यह एक स्थिर टेम्पो ट्रक और कुछ दोपहिया वाहनों पर गिर गया। सौभाग्य से, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है क्योंकि अंदर या वाहनों पर कोई नहीं था।"
होर्डिंग को हटाने के लिए लगाया गया एक क्रेन
अधिकारी ने बताया कि टूटे हुए लोहे के ढांचे को हटाने के लिए एक क्रेन को काम पर लगाया गया। बता दें कि सोमवार को हुई मुंबई घटना में तेज हवाओं और बेमौसम बारिश के कारण 120 x 120 फीट का होर्डिंग एक पेट्रोल पंप पर गिर गया।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट