सभा से पहले पुराने अंदाज में दिखे लालू
पटना। बिहार में राजद प्रमुख लालू यादव की आज जनसभा है। इससे पहले वह पुराने अंदाज में दिखे हैं। उन्होंने पीएम मोदी पर बड़ा बयान दिया है। इसके साथ, उन्होंने यह भी दावा कर दिया है कि 4 जून के बाद महागठबंधन की सरकार बन जाएगी।
मोदी जी खुद को अवतार बता रहे हैं- लालू यादव
मीडिया से बात करते हुए लालू ने कहा कि 4 जून को देश में महागठबंधन की सरकार बन रही है। मोदी जी को उस दिन पता चल जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी खुद को अवतार बता रहे हैं, वह यह नहीं कह रहे हैं कि उन्होंने जन्म लिया है, वह सीधे खुद को अवतार बता रहे हैं। सभा से पहले लालू ने कहा कि इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी। नरेंद्र मोदी का सफाया हो गया है। उन्होंने कहा कि संविधान बचाओ, देश बचाओ। बता दें कि सातवें चरण का मतदान 1 जून को है। बीमार होने के कारण लालू यादव चुनाव को लेकर शारीरिक रूप से ज्यादा एक्टिव नहीं दिखे थे, लेकिन आज वह खुद मैदान में उतर गए हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI