महिला आरक्षी कनक प्रिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
पटना। पटना के यादव चक गांव में एक किराए के मकान में महिला आरक्षी कनक प्रिया का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। कनक कंट्रोल रूम में 112 डायल पर आरक्षी के पद पर तैनात थीं।
उनके पति प्रभात कुमार भी पटेल भवन में डायल 112 के आरक्षी हैं। पति ने बताया शनिवार को फोन पर किसी से बात करने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।
इसके बाद कनक नाराज होकर अपने कमरे में गईं। प्रभात का दावा है कि उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की। पति ने उन्हें फंदे से उतारा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन ने प्रभात कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। कनक की बहन मीनाक्षी कुमारी ने आरोप लगाया है कि उनके पति प्रभात हमेशा कनक प्रिया के साथ मारपीट करते थे। उन्होंने बताया कि प्रभात के बहन-बहनोई और उसने मिलकर कनक की पहले जमकर पिटाई की। उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
बहन ने आरोप लगाया हैं कि साक्ष्य छुपाने के लिए आत्महत्या का रूप दे दिया। उन्होंने बताया कि वे मूल रूप से गया की रहने वाली है। कनक प्रिया का जॉब 2018 में बिहार पुलिस के डायल 112 आरक्षित के रूप में हुई थी। फिर उनकी शादी 2020 में प्रभात कुमार से हुई थी। शादी के बाद उनके लगभग 3 साल का एक बेटा प्रणव राज है।
Madhya Pradesh का पहला ‘गाली मुक्त’ गांव, अपशब्द पर 500 रुपये जुर्माना
ईरान से दूरी क्यों बना रहा चीन, क्या है असली वजह
नर्सिंग फर्जीवाड़ा: 30 हजार छात्रों के रिजल्ट पर रोक
बंगाल में वोटर लिस्ट विवाद: 90 लाख नाम हटाने पर सियासी तूफान
बारामती उपचुनाव में कांग्रेस नहीं उतारेगी उम्मीदवार, अजित पवार को श्रद्धांजलि
BCB में नेतृत्व बदलाव, तमीम इकबाल बने अध्यक्ष
सुनील गावस्कर ने डेविड मिलर का किया बचाव
पहले बंधक बनाकर देह व्यापार, अब समझौता न करने पर धमकी
क्या हार के डर से सीट बदल रहे ओमप्रकाश राजभर? निषाद पार्टी की सीटों पर नजर
जबलपुर में मंदिर में शादी का मामला, नाबालिग के गर्भवती होने से खुलासा