किरोड़ी लाल मीणा ने अमित शाह के बाद मदन राठौड़ से की मुलाकात
राजस्थान की भजनलाल सरकार एसआई भर्ती को लेकर कांग्रेस और खुद के ही मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के निशाने पर बनी हुई है। कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा कई बार इस भर्ती को रद्द करने की मांग कर चुके हैं। हालांकि, रविवार को किरोड़ी लाल मीणा का एसआई भर्ती रद्द करने को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर कुछ अलग ही रुख देखने को मिला। खबरों के अनुसार, इस सवाल के पूछे जाने पर किरोड़ी लाल मीणा ने अपने मुंह पर अंगुली रख ली। उन्होंने इस भर्ती सहित कई मुद्दों पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देने से मना कर दिया। इसी कारण भाजपा के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीणा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। आपको बता दें कि भाजपा नेता किरोड़ी लाल मीणा दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मिलने गए थे। यहां से लौटने के बाद उनसे एसआई भर्ती रद्द करने को लेकर सवाल किया है तो मीणा ने मुंह पर अंगूली रख ली और किसी भी मुद्दे पर बोलने से मना कर दिया। इस दौरान उन्होंने केवल ये ही बताया कि मैं प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से मिला हूं, संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई है।
मदन राठौड़ ने कही ये बात
किरोड़ी लाल मीणा से मुलाकात को लेकर मदन राठौड़ ने भी अपना बयान दिया है। उन्होंने इस दौरान बोल किदया कि किरोड़ी लाल मीणा हमारी पार्टी के सदस्य हैं, मंत्री हैं. कई मुद्दों पर उनकी अपनी राय है।
राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयरोस्पेस सेक्टर में सहयोग बढ़ाने की दिशा में भारत-ऑस्ट्रेलिया की बड़ी पहल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जल आत्मनिर्भरता की ओर मध्यप्रदेश
स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफा के बाद ब्रिटिश राजनीति में मचा हड़कंप
पति की हत्या कर बच्चों के लिए लिखी किताब, 35 साल की महिला को उम्रकैद
ओमान में भारतीय झंडा लगा जहाज हमले के बाद डूबा, बढ़ा तनाव