संगरूर में रोड शो के दौरान बीजेपी पर भड़के केजरीवाल....
संगरूर। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर के हक में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा संगरूर शहर में रोड शो निकाला गया।
बीस मिनट तक निकाला गया रोड शो
शहर के अग्रसैन चौंक से बस स्टैंड तक बीस मिनट का रोड शो निकाला गया। शहर के सदर बाजार में शहर निवासियों को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारत माता की जय से संबोधन आरंभ किया। केजरीवाल ने कहा कि ईवीएम पर आप के चुनाव निशान का बटन चार नंबर पर है, पर एक जून को वोट डालकर आप को पहले नंबर पर लाना है।
मोदी सरकार कर रही गुंडागर्दी: केजरीवाल
पहले भगवंत मान को 92 सीटें दी है और अब सभी 13 सीटें जीताकर तेरह सदस्य संसद में भेजें। मोदी सरकार गुंडागर्दी कर रही है व पंजाब को उसका हक नहीं देगी। इसके खिलाफ भगवंत मान अकेले लड़ रहे हैं। पंजाब से संसद में जाने वाले तेरह सदस्य लड़कर पंजाब के हक लेकर आएंगे। संगरूर सीट पर पंजाब भर में सबसे अधिक मार्जन से मीत हेयर को जिताएं। पंजाब में भगवंत मान की सरकार ने गरीबों के बच्चों को नौकरियां प्रदान की हैं बिना किसी पैसे व बिना सिफारिश के। गांव, शहर व गली मोहल्ले से झाडू की हर वोट झाडू को पड़नी चाहिए।
सीएम मान ने भी किया संबोधित
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संबोधन करते हुए दिल्ली में मतदान हो चुका है, परंतु फिर भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 50 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच संविधान व देश को बचाने के लिए संगरूर आए हैं। अरविंद केजरीवाल खुद के लिए वोट नहीं मांग रहे हैं, बल्कि आपके बच्चों के लिए वोट मांगने आएं है। आप प्रत्याशी मीत हेयर ने सभी का धन्यवाद किया।
स्मार्ट मीटर बने मुसीबत! बिजली बिल 4 गुना बढ़े, उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को दिए हर्जाने के आदेश
IND vs PAK: उस्मान तारिक को लेकर भारत की क्या है तैयारी? ईशान किशन ने खोला राज
एक घंटे तक छावनी बना वीरभानपुर, पुलिस सख्ती से सहमे लोग
निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम, किताब-कॉपी और ड्रेस खरीदनें पर बड़ा फैसला, पैरेंट्स को राहत
12 किमी होगी मेट्रो सेकंड फेज के ट्रैक की कुल लंबाई, 150 करोड़ से बनेगा बसंतकुंज डिपो
पोषण आहार के निजीकरण पर सियासी घमासान, महिलाओं के रोजगार का मुद्दा गरमाया