कल्पना सोरेन ने फिर किया नामांकन....
गिरिडीह। गिरिडीह में गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने नामांकन किया।
कल्पना सोरेन गिरिडीह समाहरणालय में जिला आपूर्ति अधिकारी सह गांडेय के निर्वाची पदाधिकारी गुलाम समदानी के समक्ष दो सेट में नामांकन दाखिल किया है।
कल्पना सोरेने पहले भी दाखिल कर चुकी हैं नामांकन
इसके पहले भी वह दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल कर चुकी हैं। अभी तक गांडेय से कल्पना सोरेन के अलावा अवधेश कुमार सिंह और सईद आलम ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं, भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा गुरुवार को नामांकन करेंगे।
इधर, कोडरमा संसदीय क्षेत्र से बुधवार को आइएनडीआइए के उम्मीदवार माले नेता विनोद सिंह के साथ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में झामुमो के बागी नेता सह पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा ने नामांकन दाखिल किया है।
क्या है नियम
निर्वाची पदाधिकारी गुलाम समदानी के अनुसार, हर प्रत्याशी अधिकतम चार सेट में नामांकन दाखिल कर सकता है। कल्पना ने इससे पहले 29 अप्रैल को दो सेट में नामांकन भरा था। संभवतः सेफ साइड के लिए बुधवार को एक बार फिर उन्होंने दो और सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
‘चोले’ से नहीं, वाणी से पहचान – अखिलेश यादव का तंज
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया