विदेशों में भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही कल्कि 2898 एडी
मुंबई । सुपरस्टारों के बेहतरीन अभिनय से सजी फिल्म कल्कि 2898 एडी विदेशों में भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म की कहानी फैंस को पसंद आ रही है। फिल्म के बारे में बात करते हुए मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने फिल्म मेकर्स और कलाकारों के काम की तारीफ करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।
अमिताभ बच्चन इस फिल्म में अश्वत्थामा के किरदार में हैं। बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा, फिल्म मेकर्स के काम की निपुणता, कलाकारों की परफॉर्मेंस, प्रोडक्शन और प्रेजेंटेशन सभी प्रेरणादायक हैं। एक्टर ने कहा कि क्रिएटिविटी की कोई सीमा नहीं है। उन्होंने आगे लिखा, हां, प्रेरणादायी सही शब्द है, क्योंकि इसमें अपनाने के लिए बहुत कुछ है... क्रिएटिविटी शानदार है... हर दिन और हर घंटा लर्निंग ग्राफ है, और इसके साथ चलते रहना है। अमिताभ ने आगे बताया कि कैसे लोगों का प्यार उन्हें इमोशनल कर देता है। एक्टर ने मुंबई में अपने घर जलसा के गेट से कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जहां फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए इकट्ठा होते हैं।
उन्होंने कहा, लोगों से मिल रहे इस प्यार को देख बहुत ही इमोशनल हूं... सभी की मौजूदगी को शब्दों में बयां नहीं कर सकता... आप सभी के भीतर अच्छाइयां भरपूर है। भगवान की कृपा आप पर बनी रहे। कल्कि 2898 एडी महाभारत महाकाव्य पर आधारित साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसमें प्रभास ने भैरवा का किरदार निभाया है जबकि दीपिका पादुकोण ने मजबूत महिला सुमति का रोल प्ले किया है, जो कोख में पल रहे बच्चे के लिए संघर्ष करती है। वहीं कमल हासन ने विलेन यास्किन का किरदार निभाया है जबकि दिशा पाटनी रॉक्सी की भूमिका में हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट