सेबी से मिली मंजूरी: जियो ब्लैकरॉक अब निवेशकों को देगा सलाह, जानिए क्या होगी नई कंपनी की रणनीति
जियो ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स ने बुधवार 11 जून को ऐलान किया कि उसे भारत में निवेश सलाहकार के रूप में कारोबार शुरू करने की अनुमति मिल गई है. उसने कहा कि भारत में ऑपरेशन शुरू करने के लिए सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) से मंजूरी मिल गई है. जियो ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) और अमेरिका बेस्ड ब्लैकरॉक इंक के बीच 50:50 हिस्सेदारी वाला ज्वाइंट वेंचर है.
म्यूचुअल फंड कारोबार के लिए मिली गई थी मंजूरी
इससे पहले सेबी ने जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को भारत में अपने म्यूचुअल फंड कारोबार के लिए निवेश प्रबंधक के रूप में परिचालन शुरू करने की 27 मई 2025 को मंजूरी दी थी. जियो ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स ने बयान में कहा कि इस लाइसेंस से जियो ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स अब निवेशकों की उभरती जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किए गए ‘डिजिटल-फर्स्ट’ प्रोडक्ट को डेवलप करने पर ध्यान केंद्रित करेगी.
सीईओ और एमडी के नामों का ऐलान
जियो ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स ने मार्क पिलग्रेम को अपना मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) एवं चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त करने की भी घोषणा की. पिलग्रेम को ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है. इससे पहले उन्होंने ब्लैकरॉक में यूरोप, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका के लिए क्लाइंट स्पेशलिस्ट हेड और निवेश ट्रस्टों के प्रमुख के रूप में कार्य किया था. अपनी पिछली भूमिका में उन्होंने क्लाइंट जुड़ाव को बढ़ाने और पूरे क्षेत्र में ब्लैकरॉक के निवेश ट्रस्ट के ऑफर का विस्तार करने की पहल का नेतृत्व किया था.
पिलग्रेम की पिछली भूमिका
ब्लैकरॉक में शामिल होने से पहले पिलग्रेम ने आईशेयर्स ईएमईए के लिए चीफ ऑपरेशनल ऑफिसर और बिजनेस स्ट्रैटेजी के प्रमुख के रूप में काम किया और ब्लैकरॉक के एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड व्यवसाय के लिए रणनीतिक योजना और ऑपरेशनल एग्जीक्यूशन की देखरेख की.
इनसाइट ड्रिवेन फाइनेंशियल सॉल्यूशन
JFSL के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ हितेश सेठिया ने कहा कि भारतीय निवेशकों की पर्सनल, इनसाइट ड्रिवेन फाइनेंशियल सॉल्यूशन की बढ़ती मांग के बीच यह ज्वाइंट वेंचर वर्ल्ड क्लास कंसल्टिंग सर्विसेज तक उनकी पहुंच को आसान करेगा.
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
क्या देवेंद्र फडणवीस बनेंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? संजय राउत के दावे से सियासी हलचल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस में जश्न, मुंबई में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी