बंद घर से लाखों के आभूषण व नकदी चोरी
हरियाणा । सोनीपत के ककरोई रोड स्थित श्याम नगर में चोर बंद घर के ताले तोडक़र लाखों रुपये के आभूषण और 75 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार जब वापस लौटा तो चोरी का पता लगा। जिस पर पुलिस को अवगत कराया गया। सिटी थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।श्याम नगर निवासी दिलबाग सिंह ने बताया कि उनके भाई सुरेंद्र सिंह सेक्टर-23 में रहते है। वह अपने घर पर ताला लगाकर 4 मार्च को अपने परिवार साथ अपने भाई के घर पर गए थे। जब वह 5 मार्च को वापस लौटे तो देखा कि बाहर व अंदर दोनों स्थानों पर गेट के ताले टूटे थे। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा मिला।उन्होंने अलमारी की जांच की तो उसमें से 75 हजार रुपये की नकदी, सोने की चेन, हार, तीन अंगूठी, कानों की बालियां, मंगलसूत्र, चांदी का हथफूल, दो जोड़ी पाजेब व दो जोड़ी चुटकी चोरी मिले। उन्होंने अपने स्तर पर जांच के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ