ऑनस्क्रीन क्रिकेटर बनने के लिए Janhvi Kapoor ने की कड़ी मेहनत
नई दिल्ली। अजय देवगन की मैदान के बाद मिस्टर एंड मिसेज माही के रूप में एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म आने वाले दिनों में दर्शकों को एंटरटेन करती हुई नजर आएगी। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव जैसे स्टार कास्ट मौजूद हैं। हाल ही में इस फिल्म का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स ने काफी सराहा।
इस मूवी में श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर एक क्रिकेटर की भूमिका निभा रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने बताया है कि फिल्म के लिए उन्होंने किस तरह से ट्रेनिंग की है।
आईपीएल टीम के साथ जाह्नवी ने की प्रैक्टिस
मिस्टर एंड मिसेज माही के मेकर्स की तरफ से हाल ही में फिल्म के एक मेकिंग वीडियो रिलीज किया है। जिसमें जाह्नवी कपूर इस फिल्म के लिए अपनी तैयारियों के बारे में ब्यौरा देती हुई नजर आ रही हैं। अदाकारा ने बताया है- इस मूवी में क्रिकेटर की भूमिका निभाने के लिए मैंने घंटों नेट्स में पसीना बहाया है।
इस दौरान मैंने चोटों का भी सामना किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के बैटिंग कोच और भारतीय क्रिकेटर रहे अभिषेक नायर ने मेरी काफी सहायता की और क्रिकेट खेलने का सही तरीका सिखाया। फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए ये भी कहा है- इसके लिए मैंने कई बार आईपीएल टीम केकेआर के साथ 2-2 घंटों अभ्यास किया।
इसके अलावा मेरा डेली रुटीन करीब 5-6 घंटे तक ट्रेनिंग सेशन में गुजरता था, जिसमें क्रिकेट, जिम वर्कआउट और अन्य वर्कशॉप में शामिल हुआ करते थे। ये सिलसिला लंबे समय तक चला और तब जाकर मैंने मिस्टर एंड मिसेज माही के लिए खुद को तैयार किया है।
कब रिलीज होगी मिस्टर एंड मिसेज माही
फिल्म रूही के बाद दूसरी बार जाह्नवी कपूर और राजकुमार सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे। मिस्टर एंड मिसेज माही को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। आने वाली 31 मई को ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी।
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
वर्षा गायकवाड़ का बयान – मुंबईकरों की जान जोखिम में डालने वाला विकास मंजूर नहीं
देशभर में महाशिवरात्रि की धूम…. जानिए पूजा-जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
भारत ने भारी मात्रा में रूसी हथियार खरीदे वह यूक्रेन युद्ध में हो रहे धाराशाई
सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव, आज से 20 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम, ड्रोन से होगी निगरानी
वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड बोली- मर जाओ, 17 साल के बॉयफ्रेंड ने दे दी जान
डबरा में शिव महापुराण कथा के दौरान महिला को हार्ट अटैक, मुंह से झाग निकलने के बाद हुई मौत
सुषमा स्वराज मेरे जीवन की प्रेरणा रहीं, हमेशा रहेंगी – रेखा गुप्ता
पाक पीएम शहबाज ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, भाई कहकर किया संबोधित
सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले जान लें आज का सटीक भाव