जयशंकर का कबूलनामा.........भारत-चीन संबंध काफी खराब
वाशिंगटन । गलवान घाटी में हिंसक झड़प को हुए 4 साल हो चुके है। तब से भारत और चीन के बीच एलएसी पर तनाव है। इतना ही नहीं विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी बेहिचक के कबूल कर रहे कि भारत-चीन संबंध काफी खराब हैं। अमेरिका में एक कार्यक्रम में जयशंकर ने कहा कि दुनिया बहुध्रुवीय हो, इसके लिए जरूरी है एशिया का बहुध्रुवीय होना। भारत-चीन संबंधों को काफी खराब बताकर विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि ये रिश्ते एशिया के भविष्य के लिए जरुरी हैं, न केवल महाद्वीप बल्कि पूरी दुनिया को प्रभावित करेगा। उन्होंने कहा कि भारत और चीन का एक साथ उदय वर्तमान वैश्विक राजनीति में एक बहुत ही अनोखी समस्या पेश करता है।
इसके पहले उन्होंने कहा था कि भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में 75 प्रतिशत मसलों को हल हो चुका है। इस कार्यक्रम में जयशंकर ने अपने बयान का मतलब भी समझाया। जयशंकर ने कहा, जब मैंने कहा कि इसका 75 प्रतिशत सुलझा लिया गया है- मुझसे एक तरह से मात्रा निर्धारित करने के लिए कहा गया था-यह केवल डिसइंगेजमेंट का है। अभी मुख्य मुद्दा पेट्रोलिंग का है। आप जानते हैं, हम दोनों, वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी ) तक कैसे गश्त करते हैं।
भारत और चीन चाहते हैं कि अगले माह होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच संभावित बैठक से पहले रिश्तों में तनाव कम हो। रिश्ते सामान्य हो। पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध को पूरी तरह से हल करने के लिए दोनों देशों ने पिछले कुछ महीनों में राजनयिक और सैन्य वार्ता तेज कर दी है।
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
विधानसभा में सड़क और कनेक्टिविटी के मुद्दे पर सरकार से तीखे सवाल
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग
सबरीमाला में महिलाओं के साथ भेदभाव मामले में नौ जजों की पीठ गठित
पूनम पांडे ने क्रिकेटर्स और एक्टर्स को लेकर दिया विवादित बयान