गर्मी में बुरा हाल है.....
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में अभी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो दिनों तक तापमान बढ़ने का अनुमान है। रांची सहित अन्य जिलों के लिए यलो व आरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने हिदायत देते कहा कि दिन में तीन बजे तक धूप में न निकलें। अगर निकलना है तो सिर पर टोपी और शरीर को ढक कर ही निकलें। उन्होंने कहा कि राजधानी समेत राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।
दो दिनों में तापमान में गिरावट
इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट भी हो सकती है। बताया कि 3 और 4 मई को राजधानी व आसपास के जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क बना रहेगा। अप्रैल माह में पहली बार राजधानी का तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
12 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार
बढ़ती गर्मी के कारण सड़कों पर सुबह 10 बजे से ही लोग कम दिखें। गर्म हवा के थपेड़ों से बचने के लिए अधिकतर लोगों के चेहरे ढके हुए थे। राजधानी के अलावा अन्य जिलों में अधिक गर्मी पड़ रही है। राज्य के 12 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो पांच और छह मई को राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, गिरिडीह, जामताड़ा और साहिबगंज में मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। जिसके बाद गर्मी से काफी राहत मिलेगी।
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
‘चोले’ से नहीं, वाणी से पहचान – अखिलेश यादव का तंज
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया