इस्राइली हवाई हमलों में गाजा में 20 फलस्तीनियों की मौत
गाजा पट्टी पर इस्राइली हवाई हमलों में सोमवार को कम से कम 20 लोग मरे और कई घायल हुए हैं। फलस्तीनी चिकित्सकों ने कहा, रविवार देर रात और सोमवार को किए गए हमलों में इस्राइल द्वारा मानवीय क्षेत्र घोषित मुवासी में एक तंबू शिविर पर हमला किया। इसमें दो बच्चों सहित आठ लोग मारे गए, जबकि 30 घायल हो गए।
दक्षिणी शहर खान यूनिस के नासिर अस्पताल ने कहा, मृतकों के शव उसने देखे और गिने हैं। ये हमले तब हो रहे हैं जब युद्धविराम पर चर्चाएं तेज हुई हैं। अस्पताल के रिकॉर्ड बताते हैं कि सहायता काफिले की सुरक्षा कर रहे लोगों पर हमले में छह अन्य लोग मारे गए और मुवासी में एक कार पर हमले में दो अन्य लोग भी मारे गए। क्षेत्र में एक अलग हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
हाल में सेवानिवृत्त दो वरिष्ठ इस्राइली खुफिया एजेंटों ने एक घातक खुफिया अभियान के बारे में नई जानकारी साझा की कि कैसे लेबनान और सीरिया में करीब 3 माह पूर्व हिज्बुल्ला के लड़ाकों को विस्फोटक ‘पेजर’ और ‘वॉकी टॉकी’ के जरिये निशाना बनाकर हमले किए थे। सीबीएस ‘60 मिनट्स’ कार्यक्रम के एक हिस्से में एजेंटों ने बात की। उन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए मास्क पहने थे और उनकी आवाज बदली हुई थी।
किसान कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नई दिल्ली में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर महाविद्यालय का भव्य वार्षिक उत्सव
मध्यप्रदेश का ₹438317 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट
‘मैं राहुलवादी नहीं’, मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
‘भारत-यूरोप के विश्वास का सेतु’, लीगल गेटवे ऑफिस पर जयशंकर
पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेट
होली से पहले राहत की फुहारें, लेकिन ठंडक भी रहेगी कायम
वैशाली में बच्चा चोरी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई
पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं? क्या कोच हेसन और आगा में हुई कहासुनी; गुस्से में फेंकी बोतल
रोहतास में पांच की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब पर सस्पेंस बरकरार