आईपीएल 2025: सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ने को तैयार नीतीश रेड्डी
नई दिल्ली । भारतीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के लिए खेलने को पूरी तरह तैयार हैं। साइड स्ट्रेन की समस्या के कारण जनवरी से बाहर चल रहे नीतीश ने अब अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया हैं और बीसीसीआई फिजियो ने उन्हें खेलने की मंजूरी दे दी है। 21 वर्षीय नीतीश रेड्डी ने आखिरी बार 22 जनवरी को इंग्लैंड के खिलाफ ईडन गार्डन्स में पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। हालांकि, उन्हें बल्लेबाजी या गेंदबाजी का मौका नहीं मिला। इसके बाद, चेन्नई में दूसरे टी20 मैच से पहले नेट्स में अभ्यास के दौरान उनकी चोट बढ़ गई, जिसके कारण उन्हें पूरी पांच मैचों की सीरीज से बाहर होना पड़ा।
नीतीश ने बेंगलुरु में बीसीसीआई के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में फिटनेस टेस्ट पास किया, जिसमें यो-यो टेस्ट भी शामिल था। इससे पहले, आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। आईपीएल 2024 में उन्होंने 13 मैचों में 143 की स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाए थे और अपनी टीम के लिए एक उपयोगी ऑलराउंडर के रूप में उभरे थे।
नीतीश रेड्डी का हालिया फॉर्म भी शानदार रहा है। उन्होंने भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट में 114 रनों की यादगार पारी खेली थी, जिससे उनकी बल्लेबाजी क्षमता पर भी भरोसा बढ़ा है। आईपीएल 2025 में एसआरएच का पहला मुकाबला 23 मार्च को अपने घरेलू मैदान हैदराबाद में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा। ऐसे में टीम और प्रशंसकों को उम्मीद है कि नीतीश अपनी फिटनेस और फॉर्म से एक बार फिर प्रभावित करेंगे और टीम के लिए अहम भूमिका निभाएंगे।
भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका
जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी वार, अनंतनाग में पुलिस जवान शहीद
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
OBC आरक्षण पर कानूनी घमासान, 'क्वांटिफायबल डेटा' को लेकर उठे बड़े सवाल
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
रीवा कलेक्टर का सख्त अंदाज, वेंडर को लगाई फटकार; बोले- 'वो गाली दे रही, तुम...'