IPL 2025: जसप्रीत बुमराह की फिटनेस रिपोर्ट ने मुंबई इंडियंस के लिए बढ़ाई चिंता
Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह को क्रिकेट मैदान में वापसी के लिए ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है. बुमराह चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में नहीं खेल पाए थे, अब एक नया अपडेट सामने आया है कि वो शायद IPL 2025 के शुरुआती दो हफ्तों में कोई मैच नहीं खेल पाएं. एक मीडिया रिपोर्ट अनुसार जसप्रीत बुमराह अप्रैल महीने में मुंबई इंडियंस के ट्रेनिंग कैम्प को जॉइन कर सकते हैं, जबकि IPL25 की शुरुआत 22 मार्च से होनी है.
BCCI के एक सूत्र ने बताया, "जसप्रीत बुमराह की मेडिकल रिपोर्ट्स अच्छी है. उन्होंने सेंटर ऑफ एक्सेलेंस स्थित गेंदबाजी का अभ्यास शुरू कर दिया है. मगर उनके IPL के शुरुआती मैचों में खेलने की उम्मीद बहुत कम है. मौजूदा स्थिति के हिसाब से उनकी अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में वापसी संभव है."
पहले 3-4 मैच नहीं खेलेंगे बुमराह
ऐसी स्थिति में जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के लिए पहले 3-4 मैच शायद नहीं खेल पाएंगे. बताया जा रहा है कि बुमराह पूरी ताकत के साथ बॉलिंग नहीं कर पा रहे हैं. रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मेडिकल टीम धीरे-धीरे उनका वर्कलोड बढ़ाएगी. बुमराह जब तक पूरे जोश और ताकत के साथ गेंदबाजी नहीं कर पाते तब तक उन्हें फिट घोषित नहीं किया जाएगा. बताते चलें कि लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव भी पूरी तरह फिट नहीं हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि वो भी अप्रैल महीने में LSG का ट्रेनिंग कैम्प जॉइन कर सकते हैं.
कब आई थी जसप्रीत बुमराह को चोट?
जसप्रीत बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान कमर में समस्या आनी शुरू हुई थी. वो सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में गेंदबाजी तक करने मैदान में नहीं आए थे. उसके बाद मेडिकल टीम ने ऊपर कड़ी निगरानी रखी, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पूरी तरह फिट नहीं हो पाए थे.
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार
महंगा हुआ कच्चा तेल, अब आम आदमी की जेब पर बढ़ सकता है बोझ
सिंहस्थ में तीसरी आंख का पहरा, हर गतिविधि होगी कैमरों में रिकॉर्ड
अखिलेश यादव का संसद में बड़ा बयान, बोले- 'सरकार के साथ कोई डील तो नहीं हो गई?'
अदाणी पावर ने मारी बड़ी छलांग, पहली तिमाही के नतीजों ने किया निवेशकों को खुश
जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए क्यों है खास? श्रेयस अय्यर की कप्तानी से नए चेहरों तक सब पर नजर
JPSC विवाद पर रांची में उबाल, BJYM कार्यकर्ताओं ने तोड़ी बैरिकेडिंग