भारत देगा आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब: विजय कुमार सिन्हा
पटना, 9 मई । बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पाकिस्तान को आतंकवाद का केंद्र करार देते हुए कहा कि भारत विश्व शांति का समर्थक है, लेकिन पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद और भारत के खिलाफ हमलों ने देश को कड़ा जवाब देने के लिए मजबूर किया है।
उन्होंने कहा कि विश्व समुदाय शांति और आतंकवाद से मुक्ति चाहता है और जो भी हिंसा को बढ़ावा देगा, उसे वैश्विक स्तर पर विरोध का सामना करना पड़ेगा।
विजय सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद को पनाह देकर और भारत के खिलाफ हमले करवाकर अपनी मंशा साफ कर दी है। उन्होंने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा कि भारत अब ऐसी हरकतों को बर्दाश्त नहीं करेगा। भारत ने हमेशा शांति का रास्ता चुना, लेकिन पाकिस्तान की हरकतों ने हमें जवाबी कार्रवाई के लिए प्रेरित किया है।
उपमुख्यमंत्री ने सभी जाति, धर्म, क्षेत्र और भाषा के लोगों से एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश एकजुट है। हर भारतीय की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। हम आतंकवाद के दुश्मनों के खिलाफ पूरी ताकत से खड़े हैं। बिहार सरकार केंद्र के साथ मिलकर सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाने और नागरिकों की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठा रही है।
वहीं, जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता संजय सिंह ने भी पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाम करते हैं। उनकी नीतियों और साहसिक नेतृत्व से आज पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। उनका संदेश साफ है कि तुम एक मारोगे, हम एक हजार मारेंगे। भारत की सेना और सरकार किसी भी खतरे का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
पाकिस्तान और पीओके स्थित आतंकी ठिकानों पर भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा पर हमले की कोशिश जारी है। 8 और 9 मई की मध्य रात्रि को भारत की ओर टारगेट करते हुए कई ड्रोन और मिसाइल दागे गए, जिन्हें भारतीय सेना ने हवा में ही नष्ट कर दिया। वहीं पाकिस्तान की सीमा से सटे प्रदेश हाई अलर्ट पर हैं। राजस्थान के सीएम ने सभी सरकारी कर्मियों की छुट्टियां रद्द करने का निर्देश भी दिया है और पंजाब में भी सभी शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं।
CJP का बड़ा बयान: जंतर-मंतर हिंसा में पुलिस को गंभीर चोटें नहीं आईं
HAL-Safran डील: भारत में बनेंगे LEAP इंजन के अहम पार्ट्स, 'मेक इन इंडिया' को मिली बड़ी उड़ान
एमपी को आज मिलेगा नया मुख्य सचिव, अशोक बर्णवाल लेंगे पदभार
25 करोड़ के बंगले से लेकर करोड़ों की संपत्ति तक, जानिए 'फिरकी मास्टर' की पूरी दौलत
खुशियां मातम में बदलीं! शादी से लौटते वक्त तालाब में गिरी कार, 5 की जान गई
रणबीर-यश की 'रामायण' का ट्रेलर आने को तैयार, जानिए भारत में कब और कितने बजे होगा रिलीज
सरकारी इंजीनियर निकला अरबों की संपत्ति का मालिक, ACB ने दबोचा
मुख्य सचिव पद पर IAS अशोक बर्णवाल की नियुक्ति, सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी! जून में 1 करोड़ 12 लाख रुपये की राहत
पति की हत्या के लिए बनाया खौफनाक प्लान, करैत से डसवाया; तस्कर भी पुलिस के शिकंजे में