IND VS NZ: बारिश ने रद्द किया बेंगलुरु टेस्ट का पहला दिन
भारत-न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज यानि बुधवार 16 अक्टूबर से बेंगुलरु में खेला जाना था. लेकिन इस मुकाबले के पहले ही दिन फैंस के लिए एक बुरी खबर आई. लगातार हो रही बारिश के कारण पहले दिन को रद्द करना पड़ा. मैच से एक दिन पहले ही बारिश शुरू हुई थी, पूरी तरह नहीं थमी. सुबह से ही रुक-रुककर बारिश होती रही. पहला और दूसरा सेशन रद्द होने के बाद बारिश रुक गई थी. इसलिए तीसरे सेशन में कुछ खेल की उम्मीद जताई जा रही थी. लेकिन फिर से बारिश शुरू हो गई. इसके पहले दिन को रद्द करने का फैसला लिया गया. बता दें मौसम वेबसाइट्स के मुताबिक मैच के पांचों दिन बारिश हो सकती है. ऐसे में अगर खेल शुरू हुआ फिर भी इसे बार-बार रोकना पड़ सकता है.
तीसरे सेशन में खेलने की उम्मीद
लगातार हो रही बारिश के कारण बेंगलुरु टेस्ट के पहले दिन को रद्द कर दिया गया है. मैच के पहले दिन टॉस भी नहीं हो सका. बेंगलुरु टेस्ट का दूसरा सेशन भी पूरी तरह धुल चुका है. हालांकि, राहत बात ये है कि बारिश रुकी हुई है और कवर्स धीरे-धीरे हटाए जा रहे हैं. तीसरे सेशन में खेल की उम्मीद की जा रही है. बेंगलुरु टेस्ट में बार-बार आती बारिश के बीच अब फैंस के धैर्य ने भी जवाब दे दिया है. उन्होंने धीरे-धीरे स्टेडियम से जाना शुरू कर दिया है. मैच ऑफिशियल्स मैदान की जांच के लिए आ गए हैं. हालांकि, अभी तक कवर्स नहीं हटाए गए हैं. आसमान में अभी भी बादल मंडरा रहे हैं.
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते
आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े