राइस मिल संचालक को आयकर ने भेजा समन
भोपाल । आयकर विभाग को भोपाल के एक राइस मिल संचालक और होटल में निवेश करने वाले कारोबारी की तलाश है। यह राइस मिल संचालक और कारोबारी दुबई में है। विभाग के अफसर उसके भोपाल लौटने का इंतजार कर रहे हैं। ताकि उसे 15 से 20 करोड़ रुपए के कर अपवंचन के मामले में आय के स्त्रोत की जानकारी ली जा सके। टैक्स चोरी का सही आंकड़ा तय किया जा सके। राइस मिल संचालक और होटल कारोबारी एक दो दिन में भोपाल लौटने वाला है।
राइस मिल के संचालक ताहिर अली की रायसेन रोड पर रायल ग्रेन्स मिल और एयरपोर्ट रोड पर सफायर ग्रुप के नाम से संचालित होटल में हिस्सेदारी है। आयकर विभाग के अफसरों ने 20 फरवरी को इस कारोबारी के यहां सर्वे शुरू किया था। इस सर्वे के दौरान अली के बेटे ने आयकर विभाग के अफसरों से टैक्स चोरी की दायरे में आने वाली रकम को लेकर कहा है कि इसकी जानकारी पिता ही दे सकते हैं जो दुबई में मेले में शामिल होने गए हैं। इसके बाद आयकर अफसरों को अली के दुबई से लौटने का इंतजार है। माना जा रहा है कि अली दुबई में लगे मेले में चावल के बिजनेस से संबंधित कारोबार में शामिल होने गया है। उसके यहां सर्वे की कार्यवाही पूरी हो गई है और आयकर विभाग ने समन जारी कर बयान देने के लिए तलब किया है।
15 से 20 करोड़ की टैक्स चोरी की आशंका
आयकर विभाग को आशंका है कि इस कारोबारी के यहां हुए सर्वे के बाद टैक्स चोरी का आंकड़ा 15 से 20 करोड़ के बीच हो सकता है। लेकिन राशि सरेंडर कराने के पहले विभाग अली के बयान लेना चाहता है। आयकर की जांच के दौरान राइस मिलर और एक्सपोर्टर के यहां हुई पड़ताल में ऑफिस और कारखाने में वित्तीय गड़बड़ी के सबूत मिले हैं। उसके सेल्स, परचेजिंग रिकाड्र्स, स्टॉक और खर्च से जुड़े दस्तावेजों में गड़बड़ी पाई गई है। खासतौर पर स्टॉक वैल्यूएशन में गड़बड़ी के गंभीर मामले हैं। यह भी सामने आया है कि कम्पनी ने कई संस्थाओं से लोन लिया है। जिनकी फाइनेंशियल स्टेटस अच्छा नहीं है। इसके चलते करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी के वित्तीय रिकॉर्ड जब्त किए हैं। इस ग्रुप द्वारा एकाउंटिंग में भी गड़बड़ी की गई है। राइस मिल संचालक अली के बारे में यह भी जानकारी मिली है कि एयरपोर्ट रोड पर स्थित सफायर ग्रुप के होटल में भी इसकी 75 प्रतिशत हिस्सेदारी है और यहां भी ढाई से तीन करोड़ रुपए की टैक्स चोरी इन्वेस्टमेंट के रूप में सामने आना तय है लेकिन विभाग टैक्स चोरी का फाइनल आंकड़ा अली के बयान के बाद ही तय करेगा।
वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले टी20 अर्धशतक को किया खास शख्स के नाम, जानिए वजह
बारिश ने रोकी गुवाहाटी की रफ्तार, कई इलाकों में जलभराव से परेशानी
PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत, EPFO ने ट्रांसफर किया ब्याज; जानें बैलेंस चेक करने का तरीका
मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव, क्या कच्चे तेल की राजनीति है असली कारण?
'वायुसेना लगाना समाधान नहीं', NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिखाया आईना
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच, टाइमिंग से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ जानें
पाकिस्तान की डूबती अर्थव्यवस्था को चीन का सहारा, विदेशी मुद्रा संकट में मिली राहत
बच्चों की परवरिश पर SC की चिंता, बोला- मोबाइल नहीं, परिवार सबसे बड़ा सहारा
मगरमच्छ गंगाराम की अनोखी कहानी, जिसकी मौत पर पूरा गांव रो पड़ा
ATM पर मदद के बहाने ठगी, 'ट्रांजेक्शन फेल' कहकर बदला कार्ड और निकाल लिए 39 हजार