AI ने ली 8000 कर्मचारियों की नौकरी! IBM ने HR विभाग से निकाले हजारों लोग, अब AI एजेंट करेंगे काम
दिग्गज टेक कंपनी इंटरनेशनल बिजनेस मशीनंस यानी IBM ने करीब 8,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक माना जा रहा है कि ये छंटनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI और ऑटोमेशन की वजह से हुई है. दरअसल ज्यादातर छंटनी कंपनी के ह्यूमन रिसोर्सेज यानी HR डिपार्टमेंट से की गई है. वहीं कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि IBM ने HR की 200 पोस्ट्स को AI एजेंट्स से बदल दिया है यानी HR का कुछ काम एआई संभाल रहा है. पहले जो काम इंसान करते थे वो अब AI से हो रहा है. इसमें डेटा छांटना, कर्मचारियों के सवालों का जवाब देना या इंटरनल डॉक्युमेंट प्रोसेस करना जैसे काम शामिल हैं.
दरअसल ये AI एजेंट्स उन कामों को बेहतर तरीके से कर लेते हैं जो काम को रोजाना एक जैसे ही करना होता है. इन कामों में ज्यादा सोचने-समझने की जरूरत नहीं होती, इसलिए कंपनियां मानती हैं कि मशीनें इन्हें बेहतर और तेज कर सकती हैं. इसी वजह से ये छंटनी हुई है.
IBM के CEO ने क्या कहा?
उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि AI और ऑटोमेशन का मकसद यह है कि कंपनी के कामकाज को ज्यादा कुशल और स्मार्ट बनाया जाए. उन्होंने ये भी कहा कि IBM ने जहां एक ओर कुछ रोल्स खत्म किए हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ दूसरे डिपार्टमेंट्स में लोगों की संख्या बढ़ाई भी है, जैसे सॉफ्टवेयर डेवेलपमेंट, मार्केटिंग और सेल्स.
IBM के चीफ HR ने क्या कहां?
IBM के चीफ HR ऑफिसर निक्कल लामोरॉ ने कहा कि, AI का मतलब ये नहीं कि सारे जॉब्स खत्म हो जाएंगे. बहुत ही कम रोल्स ऐसे होंगे जो पूरी तरह से रिप्लेस हो जाएंगे. AI सिर्फ वही हिस्सा संभालेगा जो काम रिपिटेटिव वाला है. बाकी काम इंसान को करना होगा, जहां सोचने और समझने की जरूरत है.
इस महीने की थिंक कॉन्फेरेंस में IBM ने नए AI टूल्स लॉन्च किए हैं ताकि और कंपनियां भी अपने खुद के AI एजेंट्स बना सकें और उन्हें OpenAI, अमेजन या माइक्रोसॉफ्ट जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ जोड़ सकें.
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
Rewa में UGC के समर्थन में प्रदर्शन, आपत्तिजनक नारेबाजी का आरोप
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
Katni में कार्यपालन यंत्री 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया
परीक्षा में अंगूठी और माला पहनकर नहीं बैठ सकेंगे विद्यार्थी