पाकिस्तान की जेल में बंद दो भारतीयों से मिले उच्चायोग के अधिकारी
पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों ने सोमवार को पाकिस्तान की अडियाला जेल में बंद दो भारतीय युवकों से मुलाकात की। इन युवकों को जासूसी के आरोप में चार साल पहले गिरफ्तार किया गया था। हाल ही में इन्हें उच्च सुरक्षा वाली रावलपिंडी की अडियाला जेल में शिफ्ट किया गया है। दोनों युवकों की पहचान 29 वर्षीय फिरोज अहमद लोन और 24 वर्षीय नूह अहमद वानी के रूप में हुई है।
जम्मू कश्मीर के निवासी हैं दोनों युवक
पाकिस्तान में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार दोनों युवक जम्मू कश्मीर के बांदीहुराह इलाके के गोरेज इलाके के निवासी हैं। दोनों को साल 2020 में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के गिलगित बाल्टिस्तान इलाके से गिरफ्तार किया गया था। दोनों को हाल ही में पीओके की गिलगित बालटिस्तान जेल से रावलपिंडी की अडियाला जेल में शिफ्ट किया गया है। भारत सरकार की अपील पर पाकिस्तान सरकार ने जेल में बंद भारतीय नागरिकों को काउंसलर एक्सेस दिया है। इसके बाद सोमवार को भारतीय उच्चायोग और भारतीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों की एक टीम ने जेल में बंद भारतीय नागरिकों से मुलाकात की।
पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग या पाकिस्तान विदेश कार्यालय की ओर से अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। दोनों युवक साल 2018 में जम्मू कश्मीर से लापता हुए थे। माना जाता है कि दोनों युवक गलती से सीमा पार कर गए थे, लेकिन पाकिस्तान की पुलिस ने दोनों पर जासूसी के आरोप लगाते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया था।
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे