पंजाब के कई जिलों में जमकर हुई बारिश
लुधियाना। पंजाब में शुक्रवार को मानसून पूरी तरह छा गया। कई जिलों में मानसून के मेघ जमकर बरसे। शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) में शाम पांच बजे तक 57.5 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। जिले के कई इलाकों की खड्डों व नालों में जलस्तर बढ़ गया। काठगढ़ की खड्ड में पहाड़ों से भारी मात्रा में पानी आने के कारण बाढ़ आ गई।इस कारण एक पुल बह गया। इससे काठगढ़ के आसपास के करीब सौ गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी वर्षा हुई। पहाड़ी इलाकों में भारी वर्षा हो रही है, जिसका असर मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। भारी वर्षा के कारण काठगढ़ में खड्ड में बाढ़ आ गई और पानी के तेज बहाव में एक पुल बह गया। यह पुल काठगढ़ को आसपास के 100 के करीब गांवों को आपस में जोड़ता था।पुल टूटने से इन गांवों का संपर्क टूट गया है। खड्ड में लगातार जलस्तर बढ़ने से लोगों को डर सता रहा है कि कहीं बाढ़ की चपेट में गांव भी न आ जाएं। यहां धान की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। राज्य में मानसून आने के बाद मौसम पूरी तरह बदल गया है। भीषण गर्मी व लू से लोगों को राहत मिली है।
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की