सोने और चांदी की कीमत में हुई भारी गिरावट
Gold Silverसोने और चांदी कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार को कारोबारी सत्र खत्म होने पर सोने की कीमत में 1450 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम सोने की कीमत 72200 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, चांदी का भाव भी 2300 रुपये टूटकर 83,500 रुपये प्रति किलो पर आ गया।
सस्ता हुआ सोना-चांदी
एचडीएफसी सिक्योरटीज के मुताबिक, सोने की कीमत 1450 रुपये गिरकर 72200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। सोमवार को सोने की कीमत 73650 रुपये थी। वहीं, चांदी की कीमत में भी 2300 रुपये गिरकर प्रति किलो 83,500 रुपये पर आ गई, जो सोमवार को 85800 रुपये प्रति किलो पर थी।एचडीएफसी सिक्योरिटी के सीनियर कमोडिटी एनालिस्ट सौमिल गांधी ने बताया कि 24 कैरेट सोने की कीमत में यह गिरावट विदेशी मार्केट से मिले सुस्त रुझान के चलते देखने को मिली है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोना पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले 55 डॉलर की गिरावट के साथ 2,310 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा है। वहीं चांदी 26.80 डॉलर प्रति ऑउन्स पर ट्रेड कर रहा है। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 27.95 डॉलर प्रति ऑउन्स पर पहुंच गया था। अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में लगातार दो दिनों से घट रही है।सोने की कीमत में यह गिरावट मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा बैंक रेट हाई रखने की संभावना के चलते देखने को मिल रही है। सौमिल गांधी आगे बताते हैं कि सोने की कीमत में यह गिरावट संभवत: निवेशकों द्वारा हाई रिस्क की ओर अपने निवेश को शिफ्ट करने के चलते आई है।
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?