विश्व के महान अर्थशास्त्री डॉ.मनमोहन सिंह जी को भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित
तहसील मुख्यालय घट्टिया - देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन होने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घट्टिया में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस में कार्यक्रम की शुरुआत में स्व मनमोहन सिंह जी के चित्र पर श्रद्धासुमन पुष्पांजली अर्पित करते हुए उनके द्वारा पांच वर्ष अर्थमंत्री एवं दस वर्ष प्रधान मंत्री के रूप में लिए एवं किए निर्णयों एवं कार्यों को याद किया।
शोक सभा में समाज के विभिन्न लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के कार्यकाल को विश्व स्तरीय एवं अनूठा बताया। उनके आर्थिक निर्णयों के कारण ही आज भारत विश्व की तृतीय अर्थव्यवस्था बन पाया है । भारत में गुणात्मक लोकतंत्र स्थापित करने हेतु सूचना का अधिकार , शिक्षा का अधिकार ,खाद्यान्न का अधिकार वर्ष में 100 दिवसीय रोजगार सुनिश्चित करने हेतु रोजगार गारंटी योजना, आदि कार्यों को हिंदुस्तान के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय निरूपित किया। श्री सिंह का स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गई।इस मौके पर वीर सिंह जी राणा, सुरेंद्र सिंह चौहान, बाबू सिंह तंवर, कमल सिंह हीरावत, लोकेंद्र सिंह पवार, प्रकाश बाली, बिहारी लाल मंडलोई, कालू बाबा गरासिया,रमेश मकवाना, राजाराम मालवीय, हरलाल मालवीय, विक्रम मालवीय,रफीक मंसुरी, शिवनारायण मालवीय, दीपांशु जैन,अरशद पठान , रुघनाथ जी, बाबू भाईजान, चरण सिंह जाट, बनेसिंह चौहान , मदनलाल चौहान, नागूलाल वर्मा ,सुश्री रिया सुश्री पूजा सहित सभी ने दो मिनिट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की।संचालन सुश्री रेणुका गांधी ने किया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल