इंदौर में दिल दहलाने वाला हादसा...
इंदौर के देपालपुर क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। अलसुबह हुई इस घटना में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसका शव देर तक सड़क पर पड़ा रहा। जिसे कुत्तों ने नोचने की कोशिश की। घटना के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम केे लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर भाग निकला।
घटना देपालपुर मार्ग पर गुरुवार सुबह पांच बजे हुई। देपालपुर निवासी धर्मेंद्र पिता राधेश्याम सिसौदिया घर से निकला था। चमन चौराहे पर वह ट्रक से आगे निकलने की कोशिश कर रहा था। इस बीच दूसरी तरफ से दूसरा दोपहिया वाहन आया। उस पर दो युवक सवार थे। धर्मेंद्र को निकलने की जगह नहीं मिली। सामने से आ रहे युवक ने बाइक रोक दी। इस कारण धर्मेंद्र की बाइक का संतुलन गड़बड़ा गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। इससे ट्रक का पिछला पहिया उसके शरीर पर चढ़ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद न दोपहिया बाइक सवार रुके और न ट्रक ड्राइवर। धर्मेंद्र का शव सड़क पर काफी देर तक पड़ा रहा। इस बीच दो सफेद कुत्ते आकर शव को नोचने लगे। जब लोगों ने शव को पड़े देखा तो कुत्तों को भगाया और पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद पुलिस ने शव को सड़क से उठाया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ट्रक का पता लगा लिया है, हालांकि अभी पुलिस ड्राइवर को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS और 3 SAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दीपक सक्सेना बने आबकारी आयुक्त
तेलंगाना निकाय चुनाव में कांग्रेस को भारी बढ़त, दूसरे स्थान पर बीआरएस.....बीजेपी को झटका
मंत्री सिंधिया के पीठ पलटते ही ड्राई फ्रूट्स पर नेताओं का धावा, मिशन काजू-बादाम देख मेहमान हैरान
पाकिस्तान ने नई हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल स्मैश का अनावरण किया
खुशखबरी या झटका? पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उलटफेर, जानें कहाँ मिल रहा सबसे सस्ता तेल