हरियाणा: ओपीडी में महिला ने मचाया हंगामा, पुलिस से भी की बदसलूकी
रोहतक। रोहतक पीजीआई की ओपीडी में दवा लेने के लिए इंतजार कर रही महिला ने जमकर हंगामा किया। हंगामा देखकर पीजीआई के गार्डों ने महिला को शांत करने का प्रयास किया। इस पर महिला गार्डों से अभद्रता करने लगी। हंगामे की सूचना पर वहां पहुंची ने पुलिस ने महिला को समझाने का प्रयास किया तो वह पुलिस कर्मचारियों से भिड़ गई। यह हंगामा करीब दो घंटे तक चला। महिला को पुलिस थाने भी ले जाया गया। वहां भी महिला ने काफी हंगामा किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता।
मानसिक रूप से बीमार थी महिला
पुलिस के मुताबिक, मानसिक रूप से बीमार एक महिला का पीजीआई में इलाज चल रहा है। शनिवार को महिला इलाज के लिए ओपीडी में आई थी। ओपीडी में चिकित्सक ने उसे परामर्श लिख दिया। इसके बाद वह दवा लेने के लिए दवा खिड़की पर पहुंची। यहां अनुबंधित फार्मासिस्टों की दो घंटे की हड़ताल के कारण दवा के लिए इंतजार करना पड़ा। इससे आहत महिला ने वहां हंगामा कर दिया। महिला को हंगामा करते देख पीजीआई गार्ड ने महिला को समझाते हुए शांत करवाने का प्रयास किया। इस पर महिला गार्डों से ही भिड़ गई। इसके बाद पीजीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हंगामा कर रही महिला ने भी कहासुनी शुरू कर दी। इसके चलते महिला को थाने ले जाया गया। यहां भी महिला थाने में महिला पुलिस कर्मचारियों से अभद्रता करते नजर आई। बाद में परिजनों के समझाने पर महिला शांत हुई। इसके बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली।
दवा ने मिलने पर मानसिक रूप से बीमार महिला ने हंगामा कर दिया था। मौके पर पहुंचकर महिला को थाने लाया गया। वहीं, गार्ड की ओर से दी गई शिकायत पर जांच की जा रही है। -रोशन लाल, पीजीआई थाना प्रभारी इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं आया है। मामले को संज्ञान में लेकर महिला को दवा नहीं मिलने का कारण जाना जाएगा। -डॉ. एसके सिंघल, निदेशक पीजीआई
Nestle India का शानदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट 48% बढ़ा
ममता का दर्दनाक अंजाम, जिन बेटों के लिए मां-बाप ने मांगी लंबी उम्र, उन्हीं ने छीन ली उनकी जिंदगी
छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में बोले नसीरुद्दीन शाह, दिल्ली पुलिस को लेकर दिया विवादित बयान
शरद पवार-सुप्रिया सुले की पीएम मोदी से मुलाकात, राजनीतिक अटकलों का दौर शुरू
अफगानिस्तान में भारी तबाही, बाढ़ से 20 की मौत; सैकड़ों लोग प्रभावित
महज 18 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा, 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग' एक्ट्रेस केली हॉटल का निधन
शारदा नदी का जलस्तर बढ़ते ही लखीमपुर खीरी में बाढ़ का संकट, कई गांवों का संपर्क कटा
संसद में जारी संग्राम, हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
T20 सीरीज से पहले पिच का पूरा विश्लेषण, हरारे में बल्लेबाजों या स्पिनर्स में किसका रहेगा दबदबा?
संसद परिसर में काले कपड़ों में विपक्ष का विरोध, सरकार पर साधा निशाना