बाबा महाकाल के दरबार में हैदर शेख ने लगाई हाजिरी
इंदौर के खजराना में रहने वाले सैयद शेख ने 17 अप्रैल को सनातन धर्म अपनाया और नाम बदलकर हरिनारायण रखा था। बुधवार को हरिनारायण बाबा महाकाल के दरबार में हाजिर हुए। उन्होंने पहले चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए। फिर नंदी हॉल में ओम नमः शिवाय का जाप किया। बाबा महाकाल का जयकारा करते हुए साष्टांग प्रणाम किया। अंत में नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना कही।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में इंदौर के खजराना में रहने वाले और मुस्लिम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपनाने वाले हरिनारायण दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के नेता संतोष शर्मा के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किए। यहां आशीर्वाद लेने के बाद आप हरसिद्धि मंदिर और कालभैरव मंदिर भी पहुंचे। सनातन धर्म के प्रति आस्था होने के कारण दो सप्ताह पहले हैदर शेख ने हिंदू धर्म को अपना लिया था। इसके बाद से ही उन्हें हरिनारायण के नाम से पहचाने जाने लगा था। बाबा महाकाल के दर्शन करने आए हरिनारायण ने बताया कि सनातन धर्म में शुरुआत से ही मेरी आस्था है। अन्य धर्म की बजाय में हिंदू धर्म से प्रेरित हूं। इसे मैंने इसे अपनाया है। आपने कहा कि सनातन धर्म अपनाने के बाद मेरा जीवन अंधकार से प्रकाश की और आगे बढ़ गया है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि ऐसा होना देना नहीं चाहते हैं। हिंदू धर्म अपनाने के बाद से ही मुझे और विहिप नेता संतोष शर्मा को लगातार गला काटने और जान से मारने की धमकियां मिल रही है। इसके लिए आपने सुरक्षा की मांग की है।
सैयद शेख ने 27 अप्रैल को सनातन धर्म अपनाया और हरिनारायण नाम रखा। हरिनारायण बुधवार को महाकाल दर्शन को पहुंचे। पहले चांदी द्वार से दर्शन किए। फिर नंदी हॉल में लगाया ध्यान। नंदी जी के कान में मनोकामना सुनाई।
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS और 3 SAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दीपक सक्सेना बने आबकारी आयुक्त
तेलंगाना निकाय चुनाव में कांग्रेस को भारी बढ़त, दूसरे स्थान पर बीआरएस.....बीजेपी को झटका
मंत्री सिंधिया के पीठ पलटते ही ड्राई फ्रूट्स पर नेताओं का धावा, मिशन काजू-बादाम देख मेहमान हैरान
पाकिस्तान ने नई हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल स्मैश का अनावरण किया
खुशखबरी या झटका? पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उलटफेर, जानें कहाँ मिल रहा सबसे सस्ता तेल