नाराज क्षत्रियों को मनाने में जुटी सरकार गुजरात में
अहमदाबाद। गुजरात के राजकोट में क्षत्रिय अस्मिता महासम्मेलन के बाद अब राजपूत समाज की संस्थाओं की संकलन समिति व करणी सेना में विवाद उत्पन्न हो गया है। करणी सेना महिला मोर्चा की अध्यक्ष पदमिनी बा ने कहा कि संकलन समिति भाजपा के साथ मिलकर खिचड़ी पका रही है। उधर, भाजपा के प्रदेश के अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा है कि क्षत्रियों को मनाने का प्रयास करेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल व गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी भी रुठे क्षत्रियों को मनाने में लगे हैं। सरकार के प्रयास के बाद राजपूत समाज की संकलन समिति के नेताओं के तेवर भी नरम दिख रहे हैं। सीआर पाटिल ने राजकोट में क्षत्रियों के महासम्मेलन के बाद कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल तथा वह स्वयं राजपूत समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों से मिल रहे हैं।
महासम्मेलन के बाद सरकार की ओर से पुलिस को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वह किसी भी तरह से राजपूत समाज के लोगों के साथ विवाद न करें। गुजरात के बाहर अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में राजपूत समाज के महिला पुरुष इसमें शामिल होने आए, लेकिन कहीं पर भी कोई टकराव की स्थिति नहीं बनी। इसके बाद सरकार व संगठन से जुड़े नेता अपने स्तर पर इस विवाद को शांत कराने में जुटे हैं।
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने पूर्व राजपूत राजाओं को लेकर बयान दिया था। उनके इस बयान से राजपूतों में नाराजगी है। इसके बाद से रुपाला की राजकोट से उम्मीदवारी को रद्द करने की मांग की जा रही है।
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की