पोखर में डूबने से बच्ची की मौत
बांका । यहां के एक पोखर में डूबने से बच्ची की मौत हो गई। बच्ची घर से खेलने निकली थी। फिर वह वापस लौट कर घर नहीं आई। शक होने पर एक पोखर से बच्ची का शव मिला है। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पंचायत के एक गांव के पास पोखर में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान घुटिया गांव के राजेंद्र की पुत्री कीर्ति के रूप में हुई है। कीर्ति अन्य बच्चों के साथ गांव के पास पोखर में नहा रही थी। इस दौरान वह गहरे पानी में डूब गई और उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पंचायत की मुखिया रेखा के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बच्ची पोखर की और खेलने गयी थी। किसी को कुछ पता नहीं चला। इसी दौरान खेलने के बाद बच्ची पोखर में नहाने के लिए चली गई। पोखर के आसपास कोई नहीं था। बच्ची की डूबकर कर मौके पर मौत हो गई। काफी खोजबीन के बाद पोखर से शव बरामद किया है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि पोखर में डूबने से बच्ची की मौत हुई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया
धमकी के बाद कोर्ट परिसरों में हड़कंप, पुलिस अलर्ट
ED: टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के समन पर नहीं हुईं पेश, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ
आवारा कुत्तों के मुद्दे पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, “कुत्तों के प्रभारी हैं” कैलाश विजयवर्गीय
बजट से पहले सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस
इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार 11 किमी लंबा ट्रैक तैयार, संचालन की तैयारी तेज
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
विधानसभा में सड़क और कनेक्टिविटी के मुद्दे पर सरकार से तीखे सवाल
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा