झारखंड के पूर्व CM की पत्नी ने चुनावी सभा में लगाया नारा
बोरियो। बोरियो प्रखंड के मंगरूटीकर फुटबाल मैदान में शुक्रवार को राजमहल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के झामुमो प्रत्याशी विजय कुमार हांसदा के पक्ष में चुनावी सभा हुई। सभा का संचालन झामुमो जिला अध्यक्ष शाहजहां अंसारी ने किया।
मुख्य वक्ता पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू उपस्थित थी। सोरेन ने कहा कि भाजपा ने 2014 के चुनाव में लोगों से वादा किया था कि दो करोड़ नवयुवकों को रोजगार देंगे। उन्होंने आगे कहा कि मंहगाई खत्म करेंगे। विदेशों में छुपा काला धन वापस लाऐंगे। सभी गरीबों के खाते में 15 लाख करके डालेंगे।
लेकिन 10 वर्ष बीत जाने के बाद कुछ नहीं हुआ। महंगाई व बेरोजगारी बढ़ी। कल्पना सोरेन ने सभा में जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा का नारा भी लगाया।
राज्य के विकास में हेमंत सोरेन का रहा योगदान
कल्पना सोरेन ने कहा कि दिशोम गुरू शिबू सोरेन के चालीस वर्षों के आंदोलन के पश्चात हीं झारखंड बना। कल्पना ने कहा कि इस राज्य के विकास में हेमंत सोरेन का काफी योगदान रहा है। कोरोना काल में विदेशों में फंसे मजदूरों को हवाई जहाज से अपने देश लाया।
राज्य सरकार की उपलब्धियों की गिनाई
कल्पना सोरेन ने राज्य सरकारी की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने 50 वर्ष की उम्र के सभी गरीबों के लिए सर्वजन पेंशन योजना लागू की है। 36 लाख लोगों को पेंशन दी। भाजपा सरकार में 11 लाख लोगों के राशन कार्ड खत्म हो गए।
हेमंत सोरेन ने 20 लाख हरा राशन कार्ड निर्गत किया। 20 लाख गरीबों को अबुआ आवास ऐ जोड़ा गया। हेमंत सोरेन ने बीजेपी के शासन में बंद हुए स्कूलों को पुनः खोलवाया।
कैंची छाप वोट कटवा है- हेमलाल
पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने बिना दोष के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजवाया। मोदी को पीएम की कुर्सी से हटाना है तो एक जून को तीर-धनुष में वोट दें।
कैंची छाप वाले को वोट कटुआ छाप बताया। उन्होंने कहा की एक जून को हाट वाट काम को छोड़ सबसे पहले मतदान तब जाकर कोई काम करें।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष शाहजहां अंसारी, पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रो. नजरूल इस्ताम, प्रखंड प्रमुख शांति बास्की, विकास मुर्मू, केन्द्रीय कमेटी सदस्य स्टीफन मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष जेठा मरांडी, प्रखंड सचिव मो. गफ्फार अंसारी, रिजवान अंसारी, सकील अहमद आदि थे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI