नहाने के दौरान तालाब में पैर फिसला, डूबने से एक की मौत
बेतिया । बेतिया में नहाने के दौरान तालाब में पैर फिसलने व डूबने से एक व्यक्ति की डूबने मौत हो गई। यह घटना जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के फुलियाखाड़ पंचायत के सनकहिया माई स्थान के पास की है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान बैरिया थाना क्षेत्र के फुलियाखाड़ पंचायत के वार्ड नंबर 9 निवासी नवीन तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी के रूप में की गई है। वहीं स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम गुड्डू तिवारी गांव से उत्तर तालाब में नहाने गए थे। जहां नहाने के दौरान पैर फिसलने से वो गहरे पानी में चले गए। जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि सूचना पर पहुंचे स्थानीय मछुआरों ने शव को तालाब से बाहर निकाला। जिसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुटी है। इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में सनटा पसर है। बताया जा रहा है कि मृतक के 3 बच्चे हैं। वहीं उसकी पत्नी बेतिया में रहकर तीनों को पढ़ाती है।
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या