अमृतसर हवाई अड्डे पर फिर से शुरू हुआ विमानों का आवागमन, यात्रियों में खुशी
अमृतसर: श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 7 दिन बाद बुधवार को पहले दिन 8 उड़ानों का आवागमन हुआ। जिसमें एक अंतरराष्ट्रीय और बाकी घरेलू उड़ानें रहीं।
इनमें 13-14 की मध्यरात्रि 1.48 बजे कतर एयरवेज की दोहा से फ्लाइट अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरी। इसके बाद यह 3.35 बजे तड़के वापस रवाना हुई।
एयर इंडिया की दिल्ली से फ्लाइट आई
इसी तरह से एयर इंडिया की दोपहर 12.20 बजे दिल्ली से फ्लाइट आई और दोपहर 1 बजे वापस उड़ान भरी गई। अलायंस एयर की कुल्लू से उड़ान आने के बाद सुबह 9.08 बजे वापस रवाना हुई। इंडिगो की दोपहर 1.40 बजे दिल्ली से उड़ान आई और इसकी दोपहर 2.10 बजे वापसी हुई।
मलेशिया 18 मई से शुरू करेगी उड़ानें
इसी तरह से मलेशिया 18 मई और एयर एशिया 19 मई से अपनी उड़ानें दोबारा से शुरू करगी। ये एयरलाइंस कुआल्लमपुर और आगे ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, हांगकांग, मनीला और साउथ ईस्ट एशिया, चाईना के लिए कनेक्शन देती हैं।
बता दें कि भारत पाक तनाव के बीच 7 मई को एयरपोर्ट से सारी उड़ानें बंद कर दी गईं थी। इसके बाद इनको बंद रखने की तारीख 15 मई तक बढ़ाई गई थी।
वहीं सीजफायर की घोषणा के बाद 12 मई को फिर से उड़ानें शुरू करने की घोषणा की गई थी। इसमें रात को अचानक ब्लैकआउट होने के बाद 9.10 बजे दिल्ली से आ रही इंडिगो की उड़ान बठिंडा से ही वापस मुड़ गई थी। वहीं इसके अगले दिन 13 मई को एयरपोर्ट से किसी भी उड़ान का संचालन नहीं हो पाया था।
गांधीनगर में PM मोदी ने किया सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन, जानें इसकी खासियत
लिएंडर पेस के BJP में शामिल होने की चर्चा, बंगाल चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज
राहुल गांधी का वार: भारत तेल खरीदने में स्वतंत्र नहीं, पीएम पर ‘कंप्रोमाइज’ का आरोप
विशाखापट्टनम में सनसनी: सैनिक पर गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोप, शव ठिकाने लगाने की कोशिश
नीतीश ने छोड़ा MLC पद, अशोक चौधरी भावुक, तेजस्वी बोले—दबाव में लिया फैसला
एमपी में 1 अप्रैल से “स्कूल चलें हम” अभियान, 4 दिन तक चलेंगी खास गतिविधियां
नर्मदा में बड़ा हादसा टला: 16 यात्री और 5 बाइक समेत नाव पलटी, 4 युवकों ने बचाई जान
इंदौर की बेटी का कमाल: पैराताइक्वांडो में सपना शर्मा का चौथा गोल्ड, रचा इतिहास