'खेहरा पर पहले अपना स्टैंड स्पष्ट करें पार्टी प्रधान...'
फाजिल्का। कांग्रेस से संगरूर लोकसभा (Sangroor Lok Sabha Seat) से प्रत्याशी सुखपाल खैहरा के उत्तर प्रदेश व बिहार के लोगों पर दिए गए बयान पर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि इस विषय पर पहले कांग्रेस पार्टी के प्रधान को अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए। वह फाजिल्का की घास मंडी में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।
सुखबीर बादल ने आप और कांग्रेस पर किए जुबानी हमले
इस दौरान सुखबीर बादल ने आप व कांग्रेस पर कई जुबानी हमले किये। उन्होंने कहा कि एक तरफ दिल्ली स्थित पार्टियां हैं, जिन्होंने हमेशा राज्य को लूटा है और पंजाबियों को उनके असली अधिकारों से वंचित रखा है।
अपने वादे से मुकर गई है सरकार: सुखबीर बादल
वे किसानों का कर्जा माफ करने, नशे की समस्या को खत्म करने , 2500 रूपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता और महिलाओं को 1000 रूपया प्रति माह भत्ता देने के वादे से मुकर गए हैं। दूसरी और शिअद है, जो एमएसपी को कानूनी इकाई बनाने, पंजाब के नदी जल को सुरक्षित करने और अपने संस्थानों के धार्मिक अधिकार का सम्मान करने की मांग को लेकर खड़ा रहा है।
स्मार्ट मीटर बने मुसीबत! बिजली बिल 4 गुना बढ़े, उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को दिए हर्जाने के आदेश
IND vs PAK: उस्मान तारिक को लेकर भारत की क्या है तैयारी? ईशान किशन ने खोला राज
एक घंटे तक छावनी बना वीरभानपुर, पुलिस सख्ती से सहमे लोग
निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम, किताब-कॉपी और ड्रेस खरीदनें पर बड़ा फैसला, पैरेंट्स को राहत
12 किमी होगी मेट्रो सेकंड फेज के ट्रैक की कुल लंबाई, 150 करोड़ से बनेगा बसंतकुंज डिपो
पोषण आहार के निजीकरण पर सियासी घमासान, महिलाओं के रोजगार का मुद्दा गरमाया