आग बुझाने गए अग्निशमन विभाग के हवलदार की मौत
पटना।सीवान में घर में भीषण आग लग गई। आग बुझाने गए अग्निशमन विभाग के हवलदार इसकी चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसने से उनकी मौत हो गई। घटना नौतन मुख्य बाजार इलाके की है। बताया जा रहा है कि एक मकान में मौजूद आरा मशीन में आग लग गई। आग देखते ही देखते पूरे मकान में फैल गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।इधर, सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग इतनी भयंकर थी कि दमकल की पांच गाड़ियों को बुलाया गया। इसी दौरान हवलदार रविकांत मंडल (40) घर की छत पर चढ़कर आग बुझाने में जुट गए। भीषण आग के कारण छत का टूटकर गिर गई। रविकांत जब तक संभलते तब तक वह भी जलती आग में गिर गए। आग की लपटें इतनी तेज थी कि रविकांत बुरी तरह झुलस गए। अग्निशमन कर्मियों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक रविकांत की मौत हो चुकी थी।
पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: हफ्ते के पहले दिन क्या आपको मिली राहत? टंकी फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव
गहने बनवाने का सबसे सही समय! सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चेक करें अपने शहर के ताजा रेट
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना