आरबीआई के डर से पेटीएम ने की 2 बैंकों से हाथ मिलाने की तैयारी
नई दिल्ली । रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की कड़ी कार्रवाई के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक अब दो बैंकों से हाथ मिलाने की तैयारी में जुट गई है। हालांकि, अभी अपने यूजर्स के खातों को वैकल्पिक बैंकों में ट्रांसफर करने में लगभग 3 से 6 महीने का समय लग सकता है। एक रिपोर्ट से यह पता चला है कि आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 15 मार्च तक अपने लेनदेन और जमा को रोकने की समय अवधि दी है। इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि सभी मौजूदा पेटीएम ग्राहकों के अकाउंट्स अन्य बैंकों में ट्रांसफर होने में लगभग 6 महीने लग सकते हैं। हालांकि, यह समय अवधि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के लिए लेनदेन रोकने के लिए आरबीआई द्वारा निर्धारित टाइम लिमिट से काफी ज्यादा है। इस मामले में सूत्रों ने कहा कि पेटीएम मौजूदा संकट के बीच नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) से थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर लाइसेंस के लिए आवेदन करना चाहता है।
जानकार बता रहे हैं कि इस लाइसेंस के मिलने से पेटीएम यह सुनिश्चित कर सकेगा कि ग्राहक ऐप के जरिए यूपीआई भुगतान कर पाएंगे। एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आरबीआई पूरी प्रक्रिया के बारे में कैसे सोच रहा है। यह बदलाव रातों रात या कुछ दिनों में नहीं होता है। सभी पेटीएम ग्राहकों को दूसरे भुगतान सेवा प्रदाता (पीएसपी) में ट्रांसफर करने की प्रोसेस में 3 से 6 महीने का समय लग सकता है, क्योंकि पेटीएम के पास बड़ी संख्या में ग्राहक हैं। इस बीच पेटीएम अपने यूपीआई पेमेंट्स के लिए एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के साथ साझेदारी को लेकर बातचीत कर रहा है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ