खरीफ की खेती की तैयारी में जुटे किसान
लोकसभा चुनावी के सरगर्मी के बीच शनिवार से खरीफ की खेती के लिए महत्वपूर्ण माना जाने वाला रोहिण नक्षत्र प्रवेश करने जा रहा है। यहां से किसान अब अपने खरीफ की खेती की तैयारी में जुट जायेंगे। जहां इसके लिए किसान अब खेतों की जुताई में लग गये हैं ताकि तैयार खेत में बिचड़ा गिराया जा सके।माना जाता है जो किसान रोहिण नक्षत्र में धान का बिचड़ा गिराते हैं यह बिचड़ा बेहतर उपज देने वाली होती है। कृषि जानकार भी मानते हैं कि रोहिणी नक्षत्र खेत में बिचड़ा गिराने के लिए शुभ माना जाता है।खेती के लिए यह नक्षत्र वरदान माना जाता है। हालांकि, सब कुछ परिस्थिति पर निर्भर करेगी अगर इस दौरान एक दो अच्छी वर्षा हो जाती है तो किसानों के लिए बिचड़ा गिराना आसान हो जायेगा।तीन दिन पूर्व गोड्डा व आसपास के इलाकों में करीब 65 मिमी वर्षा रिकाॅर्ड कि गई थी जिससे कझिया सहित अन्य नदियों में हल्का पानी भी उतरा है।
वहीं किसानों को भी उम्मीद है की रोहिणी नक्षत्र में एक दो मौके पर अच्छी वर्षा होती है तो वे लोग तैयार खेत में बिचड़ा गिरा देंगे वैसे भी जिला की खरीफ की खेती पूरी तरह से मानसूनी वर्षा पर आश्रित है लगभग 7-10 प्रतिशत ही भूमि सिंचित है। इधर रोहिण नक्षत्र के प्रवेश को लेकर किसानों की गतिविधि बढ़ चुकी है।इस बाबत मोतिया ओपी अंतर्गत डुमरिया ग्राम के किसान रामकिंकर झा, सिमरडा के अवधेश मंडल आदि ने कहा कि वे लोग अब खरीफ की खेती की तैयारी में लग चुके हैं।पहले खेतों को जोतकर तैयार किया जा रहा है इसके साथ ही यह भी प्रयास रहेगा कि अगर परिस्थिति कृषि के अनुकूल रहती है तो वे लोग रोहिण नक्षत्र में ही बिचड़ा गिराने का प्रयास करेंगे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI