हार्बिन शहर के एक अपार्टमेंट में विस्फोट, लोगों में दहशत
चीन के हार्बिन शहर में एक इमारत में विस्फोट की खबर आ रही है। हताहतों की संख्या के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है। चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत की राजधानी हार्बिन के बीचों-बीच एक पांच मंजिला अपार्टमेंट में गुरुवार सुबह एक विस्फोट हुआ। चीनी मीडिया के मुताबिक, फिलहाल कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन धमाके की गंभीरता को देखते हुए कई हताहत हो सकते हैं। बताया गया कि विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजे (2300 जीएमटी) के बाद हार्बिन शहर के जियांगशुन और गोंगबिन सड़कों के जंक्शन पर स्थित एक इमारत में हुआ।जानकारी के मुताबिक, धमाका इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में हुआ। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, आसपास रहने वाले लोग इस भीषण विस्फोट से चौंक गए। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। माना जा रहा है कि यह विस्फोट गैस लीक की वजह से हुआ। विस्फोट की तीव्रता से पूरी इमारत हिल गई। इसका असर आसपास की इमारतों पर भी पड़ा।रिपोर्ट के अनुसार, एम्बुलेंस सेवाओं, सार्वजनिक सुरक्षा कर्मियों और अग्निशामकों सहित आपातकालीन प्रतिक्रिया दल तुरंत बचाव अभियान चलाया। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस भी मौजूद है। लोगों को अपार्टमेंट से बाहर निकाल लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
‘चोले’ से नहीं, वाणी से पहचान – अखिलेश यादव का तंज