हेमंत सोरेन सहित पांच अन्य के खिलाफ ED ने दाखिल किया चार्जशीट
भूमि घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित पांच अन्य के खिलाफ ईडी कोर्ट में संज्ञान लिया है। अदालत ने मामले में आर्किटेक्ट विनोद सिंह, रामकुमार पाहन और हिलेरियस कश्यप को समन जारी किया है। ईडी ने मामले में जांच पूरी करते हुए सभी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। इसी पर अदालत में संज्ञान लेते हुए समन जारी किया है। फिलहाल इस मामले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन जेल में बंद है।
हेमंत सोरेन से जुड़े इस मामले में 18 को सुनवाई
इधर, रांची सीजेएम केके मिश्रा की अदालत में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी द्वारा समन का अनुपालन नहीं करने को लेकर दाखिल शिकायतवाद पर सुनवाई टल गई।
अब इस मामले में अगली सुनवाई 18 अप्रैल को निर्धारित की गई है। बुधवार को मामले में सुनवाई होनी थी, लेकिन हेमंत सोरेन की उपस्थिति दर्ज नहीं कराई गई।
उपस्थिति के लिए कोर्ट ने जारी किया समन
मामले में अदालत ने संज्ञान लेने के बाद उपस्थिति के लिए समन जारी किया है। बता दें कि ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ वहां के सीजेएम कोर्ट में समन के बावजूद नहीं पहुंचने को लेकर शिकायतवाद दर्ज कराई है।
उसी का हवाला देते हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ भी रांची की निचली अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराई गई है। ईडी के आठ समन पर हेमंत ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे। हेमंत द्वारा ईडी अधिकारियों के खिलाफ एसटी-एससी थाने में दर्ज प्राथमिकी मामले में दो लोगों का बयान कोर्ट में दर्ज किया गया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल