पटना में नमामि गंगे के गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा, ठेकेदार को 5.5 करोड़ रुपये का जुर्माना
बिहार की राजधानी पटना में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां पटना नगर निगम ने नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत काम कर रही एक निर्माण एजेंसी पर लापरवाही बरतने के बाद साढे पांच करोड का जुर्माना लगाया है. दरअसल, राजधानी पटना में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत खोदे गए गड्ढे में एक ई-रिक्शा पलट गया था, जिसके बाद नगर निगम ने इतना बड़ा जुर्माना लगाया है.
जानकारी के अनुसार, राजधानी के राजीव नगर इलाके में नमामि गंगे के तहत नाला निर्माण का कार्य चल रहा है. पिछले कई दिनों से इस इलाके में करीब 20 फीट गहरा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया था. इसी गड्ढे में एक ई-रिक्शा गिर गया था. रिक्शे में छह साल का छोटा बच्चा भी था.
बीस फीट गहरे गड्ढे में ई-रिक्शा गिरने के बाद हडकंप मच गया. आनन फानन में स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शे के साथ बच्चे को गड्ढे से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया. घटना की जानकारी मिलते ही पटना नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे.
5 करोड़ 50 लाख का जुर्माना लगाया
इधर, स्थानीय लोगों की मानें तो ठेकेदार द्वारा गड्ढे को खोद दिए जाने से काफी असुविधा होती है. ऐसे मामलों में लगातार लापरवाही देखने को मिलती है. घटना की सूचना मिलते ही पूर्व की घटनाओं एवं कार्य में लापरवाही को देखते हुए बिहार अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवेलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी बुडको के एमडी द्वारा ठेकेदार के खिलाफ 5 करोड़ 50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है.
बुडको इंजीनियर पर कार्रवाई
साथ ही बुडको इंजीनियर पर अनुशासनिक कार्रवाई भी की गई है. यह कार्रवाई बुडको के एमडी अनिमेष कुमार पराशर द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने एवं नियमों का पालन नहीं करने पर की गई है. बताया जा रहा है कि राजीव नगर में एसटीपी के कनेक्शन के लिए वीए टेक वाबाग लिमिटेड द्वारा पाइपलाइन विस्तार का कार्य किया जा रहा है.
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
धनबाद में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, तीन वाहनों की टक्कर से दो की मौत, अफरा-तफरी का माहौल
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
नेपाल की महिला से हैवानियत का मामला, औरंगाबाद पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले, बोलीं- 'ऐसा लगता है जैसे आप...'
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
यमुनानगर में महिला से दुष्कर्म का आरोप, बाइक पर बैठाकर सुनसान खेतों में ले गया आरोपी
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी