कांग्रेस के डोटासरा बोले- राज्य में बेटों का अघोषित शासन
जयपुर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि इस सरकार में 2 ही चर्चा हैं। एक तो ब्यूरोक्रेसी हावी है व मंत्री विधायकों की चल नहीं रही है। दूसरी बेटों का अघोषित शासन है। सारे नेताओं के बेटे क्रिकेट में भविष्य तलाश रहे हैं। किसी ने गिल्ली-डंडा खेला नहीं होगा लेकिन क्रिकेट में भविष्य तलाश रहे हैं। डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के बेटे की बात आ रही है वो अकेले नहीं हैं।
डोटासरा ने मंत्री मदन दिलावर पर कहा कि मुख्यमंत्री से आग्रह करूंगा कि वे जिस तरह बोल रहे हैं। इनकी एस्कॉर्ट बढ़ा दीजिए। कही कोई दुर्घटना नहीं घट जाए। यह जिस तरह की भाषा का प्रयोग करते हैं। हमारे कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। डोटासरा जयपुर में अस्पताल रोड स्थित कांग्रेस वॉर रूम में बोल रहे थे। जब कमजोर व्यक्ति को राज में बैठा देते हैं। पर्चियों से इस तरह फैसले होने लगते हैं। जनता की आवाज और जनप्रतिनिधियों की आवाज के बगैर थोपा जाता है तो फिर इसी तरह का कुशासन होगा। यह रिकॉर्ड आगे भी इसी तरह जितने दिन चलेंगे इसी तरह की बातें होंगी। मदन दिलावर के बयान पर पलटवार करते हुए डोटासरा ने कहा कि दिलावर मंत्री नहीं नमूने हैं। दिलावर 5 साल शिक्षा मंत्री रह गए तो बीजेपी की 5 सीट भी आ जाए तो मुझे बता देना। ऐसे विवेकहीन व्यक्ति के बयान का जवाब देना शोभा नहीं देता। दिलावर को बीजेपी और आरएसएस ने केवल बदतमीजी करने के लिए ही यहां छोड़ रखा है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
मध्य प्रदेश में 119 राजस्व निरीक्षक बने प्रभारी नायब तहसीलदार