दिनेश कार्तिक ने जड़ा IPL 2024 का सबसे लंबा छक्का
दिनेश कार्तिक ने सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2024 का सबसे लंबा छक्का जड़ा। कार्तिक ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर टी नटराजन की गेंद पर स्क्वायर लेग की दिशा में 108 मीटर की दूरी का छक्का जमाया। इस सिक्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।दिनेश कार्तिक ने टी नटराजन द्वारा किए पारी के 16वें ओवर की पहली गेंद पर लेग साइड में हवाई शॉट खेला। इस शॉट में इतना दम था कि गेंद जाकर स्टेडियम की छत से टकराकर लौटी। कार्तिक के इस शॉट को देख सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस दंग रह गए। उनके चेहरे के भाव देखने लायक थे।दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2024 में सबसे लंबा सिक्स जमाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने दो घंटे के अंदर ही हेनरिक क्लासेन के 106 मीटर दूरी के सिक्स के रिकॉर्ड को तोड़ा। वैसे, क्लासेन के अलावा कोलकाता नाइटराइडर्स के वेंकटेश अय्यर और लखनऊ सुपरजायंट्स के निकोलस पूरन ने भी 106 मीटर की दूरी का छक्का जड़ा था।
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे