अवैध निर्माण ध्वस्त कर सील की कार्रवाई करने की मांग
बस्ती । विकास प्राधिकरण द्वारा रौता चौराहा अमहट उर्फ बैरियहवा पुलिस चौकी के ठीक पीछे में मकान नम्बर 425 वार्ड नम्बर 8 में रमेश चन्द्र, महेश चन्द्र पुत्र स्वर्गीय भगवानलाल सहाय द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत कराये अवैध रूप से निर्माण कराया जा रहा है। इस सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) एवं सचिव विकास प्राधिकरण ने 7 दिन के भीतर जबाब मांगते हुये भवन को सील बंद किये जाने का निर्देश 14 नवम्बर 2024 को दिया था। इसके बावजूद न तो भवन सील किया गया न ही कोई कार्रवाई की गई।
इस सम्बन्ध में रौता चौराहा निवासी हनुमन्त लाल पुत्र स्वर्गीय हीरालाल ने अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) एवं सचिव विकास प्राधिकरण को 29 नवम्बर को पत्र देकर आग्रह किया कि मनमाना अवैध निर्माण रोका जाय। एडीएम ने जांच कर जांच कर नियमानुसार कार्यवाही का निर्देश दिया इसके बावजूद यथा स्थिति बनी हुई है। हनुमन्त लाल ने मांग किया है कि दोषियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई कर अवैध निर्माण का ध्वस्तीकरण कराते हुये सील किया जाय।
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते
आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े