अक्षय तृतीया पर डिमांड बड़ी तो सोने और चांदी की कीमतों में आई तेजी...
नई दिल्ली। सोने और चांदी के दामों में चली आ रही गिरावट बंद हो गई है। शुक्रवार को इनकी कीमतों में तेजी से उछाल आया। अक्षय तृतीया के दिन घरेलू मार्केट में बढ़ती मांग के चलते सोने के भाव 950 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी के दाम में प्रति किलो 2,300 रुपये की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, शुक्रवार को सोने की कीमत 950 रुपये चढ़कर 73,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबार में यह 72,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके साथ ही चांदी की कीमतें भी 2,300 रुपये बढ़कर 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं। कल गुरुवार को यह 83,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर कमोडिटी एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा, "अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर सोने की डिमांड बड़ी है, क्योंकि लोग सोने के सिक्के, बार और आभूषण की खरीदारी कर रहे हैं।" विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच दिल्ली के बाजारों में सोने की कीमतें (24 कैरेट) 950 रुपये बढ़कर 73,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी रही तेजी
वैश्विक बाजारों की बात करें तो, कॉमेक्स पर सोना 2,360 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले 52 अमेरिकी डॉलर अधिक है। सौमिल आगे बताते हैं कि बेरोजगारी के आंकड़ों के चलते मंदी के संकेत मिले है, जिससे सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी भी बढ़त के साथ 28.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पिछले सत्र में यह 27.50 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल