रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया
राजनाथ सिंह: रक्षा मंत्री ने कहा कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की जनता को सिर्फ लूटा है. केजरीवाल सच बहुत कम बोलते हैं. उन्होंने लोगों को बहुत आश्वासन बहुत दिए थे लेकिन एक भी पूरे नहीं किए. दिल्ली का विकास भी उसी तेजी से होना चाहिए जैसे भारत का हो रहा है, दिल्ली पिछड़ती जा रही है, सड़कों की हालत खराब हें, नालों में गंदा पानी और झुग्गी-झोपड़ियों में अभी भी लोग रह रहे हैं. 11 साल हो गए आजतक यमुना साफ नहीं हो पाई . AAP ने बड़े वादे किए लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया दिल्ली की जनता को धोखा दिया गया है.
AAP सरकार ने दिल्ली की जनतो को धोखा दिया
दिल्ली वासियों ने देखा है कि पीएम मोदी जी के नेतृत्व में देश तेजी से बढ़ रहा है लेकिन AAP सरकार के कारण दिल्ली का विकास उतनी तेजी से नहीं हो पाया. इस सरकार ने मोदी जी की सरकार का कोई सहयोग नहीं किया. मंत्री ने कहा कि दिल्ली की जनता को लगातार गुमराह किया गया और धोखा दिया गया है लेकिन अब जनता ने सच समझ लिया है और मन बना लिया है कि बीजेपी की सरकार आने के बाद ही दिल्ली का असली विकास होगा. मुझे पूरा विश्वास है कि दिल्ली में बीजेपी को 2/3 बहुमत मिलेगा.
PM मोदी के नेतृत्व में दुनिया भारत की बात सुनती है
इसके आगे राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले भारत की आवाज को वैश्विक मंचों पर गंभीरता से नहीं लिया जाता था लेकिन अब पीएम मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया भारत की बात ध्यान से सुनती है. 2014 में भारत 11वें, अब 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन चुका है और आने वाले सालों में तीसरे स्थान पर होगा.
ट्रंप नरम हुए, होर्मुज जलमार्ग खोले बिना ही युद्ध समाप्ति के दिए संकेत
भारत की काले जादू की राजधानी...........जहां चुनाव के दौरान नेता लगाते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
मिडिल-ईस्ट की जंग और भारत: आसमानी सरहद पर साइलेंट खतरे की आशंका
कृषि बजट में 90 हजार करोड़ का प्रावधान, किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है सरकार : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
एमपीएल ऑक्शन में 244 खिलाड़ियों पर लगी बोली, आशुतोष सबसे महंगे
केरल में राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, शबरीमाला मुद्दे पर उठाए सवाल
रोगियों के उपचार प्रयासों में सेवा भाव प्रमुख : राज्यपाल पटेल