इजरायली सेना के ब्रिगेड कमांडर कर्नल दक्सा की मौत
यरुशलम। उत्तरी गाजा में हमास के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन के दौरान, 20 अक्टूबर को इजरायली सेना के ब्रिगेड कमांडर कर्नल अहसान दक्सा की मौत हो गई। इजरायली सेना (आईडीएफ) के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने इसकी पुष्टि कर बताया कि दक्सा जबालिया क्षेत्र में अपने टैंक से निकलते ही एक विस्फोटक की चपेट में आ गए।
कर्नल दक्सा, जो इजरायल के द्रूज समुदाय के सदस्य थे, उन्हें चार महीने पहले 401वीं ब्रिगेड का कमांडर नियुक्त किया गया था। यह घटना इजरायली सेना के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि वह साल भर से चल रहे गाजा युद्ध में मारे गए सबसे वरिष्ठ कमांडरों में से एक थे।
हगारी ने कहा कि घटना में एक अन्य बटालियन कमांडर और दो अधिकारी भी घायल हुए हैं। इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा कि दक्सा हमास आतंकवादियों से लड़ते हुए मारे गए। उन्होंने कहा, वे क्षेत्र का निरीक्षण करने बाहर निकले और विस्फोटक से घायल हो गए।
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
मध्य प्रदेश में 119 राजस्व निरीक्षक बने प्रभारी नायब तहसीलदार
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार