एयरफोर्स के जवान का फंदे से लटका मिला शव
प्रयागराज । भारतीय वायु सैनिक के जवान का शव फंदे से लटकता मिला है। वायु सैनिक दीपक, हंडिया थाना क्षेत्र के रसूलपुर तलिया के रहने वाले थे। वर्तमान में उनकी तैनाती पंजाब के जालंधर में है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। जानकारी के मुताबिक हंडिया थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी वायु सैनिक दीपक कुमार यादव (24) शुक्रवार सुबह कमरे के अंदर मृत पाए गए। उनका शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने देखा तो आनन फानन में अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दीपक की जालंधर में तैनाती थी। रसूलपुर तलिया तारा निवासी अनिल कुमार यादव के दो बेटों में दीपक बड़े थे। उनके अलावा एक छोटी बेटी है। दीपक दो मार्च को ड्यूटी से घर आए थे। कुछ दिन पहले 11 मार्च को ही उनकी शादी हुई थी।
स्मार्ट मीटर बने मुसीबत! बिजली बिल 4 गुना बढ़े, उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को दिए हर्जाने के आदेश
IND vs PAK: उस्मान तारिक को लेकर भारत की क्या है तैयारी? ईशान किशन ने खोला राज
एक घंटे तक छावनी बना वीरभानपुर, पुलिस सख्ती से सहमे लोग
निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम, किताब-कॉपी और ड्रेस खरीदनें पर बड़ा फैसला, पैरेंट्स को राहत
12 किमी होगी मेट्रो सेकंड फेज के ट्रैक की कुल लंबाई, 150 करोड़ से बनेगा बसंतकुंज डिपो
पोषण आहार के निजीकरण पर सियासी घमासान, महिलाओं के रोजगार का मुद्दा गरमाया