मूसलाधार बारिश का खतरा, बिहार के 6 जिलों के लिए जारी किया गया चेतावनी
राजधानी पटना समेत प्रदेश में मानसून की सक्रियता में तेजी के आसार है। इसके प्रभाव से प्रदेश में दो से तीन दिनों के दौरान अलग-अलग हिस्सों में गरज-तड़क के साथ भारी वर्षा की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित अधिसंख्य भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश के आसार
छह जिलों के बांका, नवादा, जमुई, मुंगेर, शेखपुरा, लखीसराय जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट के आसार है। 15 सितंबर को पटना सहित प्रदेश के सभी जिलों में गरज-तड़क के साथ गया, नवादा, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, लखीसराय में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
16 सितंबर को 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
16 सितंबर को भभुआ, रोहतास , औरंगाबाद, गया में भारी वर्षा की चेतावनी है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। बेगूसराय के बरौनी में सर्वाधिक वर्षा 66.2 मिमी दर्ज की गई। पटना सहित आसपास इलाकों में शाम के दौरान बादल छाए रहने से मौसम सामान्य बना रहा।
शुक्रवार को पटना सहित 23 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस जबकि 37.2 डिग्री सेल्सियस के साथ फारबिसगंज में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।
इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा
सिवान में 45.6 मिमी, बोधगया में 38.0 मिमी, औरंगाबाद के रफीगंज में 31.6 मिमी, समस्तीपुर के पूसा में 31.4 मिमी, गया के वजीरगंज में 22.0 मिमी, बेगूसराय में 19.8 मिमी, वैशाली के पातेपुर में 14.2 मिमी, औरंगाबाद के पलमेरगंज में 12.2 मिमी, गया के शेरघाटी में 12.0 मिमी, मुजफ्फरपुर के सरैया में 11.2 मिमी, गाेपालगंज के भोरे में 11.2 मिमी, मुजफ्फरपुर के मुसहरी में 10.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार 11 किमी लंबा ट्रैक तैयार, संचालन की तैयारी तेज
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
विधानसभा में सड़क और कनेक्टिविटी के मुद्दे पर सरकार से तीखे सवाल
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग
सबरीमाला में महिलाओं के साथ भेदभाव मामले में नौ जजों की पीठ गठित