'दंगल' फेम जायरा वसीम के पिता का हुआ निधन
आमिर खान की 'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' स्टारर जायरा वसीम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. जायरा वसीम के पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. मुश्किल वक्त से गुजर रहीं जायरा ने इस दुखद खबर को फैंस के साथ खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है. 'दंगल' एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में पोस्ट करके लोगों को अपने पिता के इस दुनिया में नहीं रहने की खबर दी है. साथ ही लोगों से पिता के लिए दुआ करने के लिए भी कहा है.
नहीं रहे जायरा वसीम के पिता
जायरा वसीम ने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में लिखा- 'जाहिद वसीम, मेरे पिता, इस दुनिया को छोड़ गए हैं. मैं सभी से आग्रह करती हूं कि अपनी दुआओं में उन्हें याद रखें और अल्लाह से उनके लिए माफी मांगे. दुआ करें कि अल्लाह उन्हें उनके गुनाहों के लिए माफ कर दें. उनकी कब्र को सहजता की जगह बनाए और उन्हें सजा से बचाएं. उस दुनिया में उन्हें आराम से रहने दें. उन्हें जन्नत में ऊंची जगह दें.'
जायरा वसीम ने छोड़ी फिल्मी दुनिया
आमिर खान की 'दंगल' फिल्म में जायरा वसीम ने अपने किरदार छोटी गीता फोगाट से खूब वाहवाही बटोरी थी. इसी फिल्म से जायरा ने बॉलीवुड में कदम रखा था. 'दंगल' के लिए जायरा वसीम को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. 'दंगल' के बाद जायरा वसीम ने 'सीक्रेट सुपरस्टार' में काम किया था. 'सीक्रेट सुपरस्टार' ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी. जायरा वसीम को आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर प्रिंयका चोपड़ा और फरहान अख्तर की 'द स्काई इज पिंक' में देखा गया था. फिर जायरा ने 2019 में 'द स्काई इज पिंक' के बाद फिल्मी दुनिया और शोबीज छोड़ने का ऐलान कर दिया था.
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
‘चोले’ से नहीं, वाणी से पहचान – अखिलेश यादव का तंज
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया